टीवी की दुनिया में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने अपनी मासूमियत, चुलबुले अंदाज और दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों में खास जगह बनाई. दिलचस्प बात ये है कि उनका जन्म भारत में नहीं, बल्कि सऊदी अरब में हुआ था. लेकिन अपने काम से उन्होंने ऐसा जादू और अपनापन जगाया है कि फैन्स ये मान ही नहीं सकते कि वो कहीं और जन्मी हैं. छोटे पर्दे से शुरू हुआ उनका सफर आज रियलिटी शोज, सोशल मीडिया और ओटीटी तक पहुंच चुका है. ‘बिग बॉस' जीतने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी और भी बढ़ गई. फैंस उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल जर्नी तक हर चीज में दिलचस्पी रखते हैं. आज वो टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और ग्लैमरस स्टार्स में गिनी जाती हैं. ओटीटी से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी छाप भी छोड़ रही हैं.
सऊदी अरब में जन्मी, टीवी की बनी बड़ी स्टार
हम बात कर रहे हैं तेजस्वी प्रकाश की. बहुत कम लोग जानते हैं कि तेजस्वी का जन्म सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुआ था. हालांकि बाद में उनका परिवार भारत आकर बस गया. उनका पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वायंगंकर है, लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने अपने नाम को छोटा और आसान बना लिया.
2012 में की एक्टिंग करियर की शुरुआत
तेजस्वी ने साल 2012 में टीवी शो ‘2612' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया. लेकिन असली पहचान उन्हें ‘स्वरागिनी' और ‘नागिन 6' जैसे शोज से मिली. उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया.
‘बिग बॉस' से मिली नई पहचान
बिग बॉस के 15वें सीजन ने तेजस्वी की जिंदगी पूरी तरह बदल दी. शो में उनका गेम प्लान, बेबाक अंदाज और इमोशनल साइड दर्शकों को खूब पसंद आया. आखिरकार वो इस सीजन की विनर बनीं और घर-घर में पहचान बना ली. इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात करण कुंद्रा से हुई. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और आज भी फैंस उनकी जोड़ी को #TejRan के नाम से पसंद करते हैं.
रियलिटी शोज का बनीं जाना पहचाना नाम
तेजस्वी ‘खतरों के खिलाड़ी 10', ‘लाफ्टर शेफ्स' और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. तेजस्वी सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
ये भी पढ़ें- दूरदर्शन का 780 एपिसोड वाला वो शो, 90s में बना पहला बड़ा डेली सोप, मां के रेप का बदला लेने निकली थी पत्रकार