बॉलीवुड फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) इन दिनों हर दर्शक की पहली पसंद बनी हुई है. इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण, राधा, रुक्मणी और सत्यभामा की प्रेम कहानी दिखाई गई है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीरे जरूर है, लेकिन दर्शक भगवान श्री कृष्ण की प्रेम लीला को देखने के लिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं. बता दें, इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण का किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने निभाया है, वहीं दूसरी तरफ सत्यभामा का किरदार संस्कृति जयना (Sanskruti Jayana) ने निभाया है. संस्कृत अभी बॉलीवुड में नया चेहरा हैं. अगर संस्कृति की बात करें तो वह एक्ट्रेस के साथ-साथ एक डांसर भी हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं. उन्होंने कृष्णावतारम जैसी फिल्म में काम करके अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया है. हाल ही में संस्कृति ने NDTV से बात की और फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.
कैसे मिला सत्यभामा का किरदार?
संस्कृति ने बताया कि मैं डायरेक्टj से 3 साल पहले एक दूसरे प्रोजेक्ट के लिए मिलने के लिए गई थी. लेकिन उस प्रोजेक्ट में मुझे कास्ट नहीं किया गया था. लेकिन डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि जब आपके लायक कोई काम होगा तो मैं आपको जरूर बुलाऊंगा. मुझे लगा वह कॉल कभी वापस नहीं आएगा. उनका कहना है कि जब उन्होंने श्री कृष्णावतारम की कहानी लिखी तो सत्यभामा के किरदार में उनको मैं ही नजर आई थी. डायरेक्टर ने मुझे वापस बुलाया क्योंकि उनका विश्वास था कि मैं अपना काम शानदार तरीके से कर सकती हूं. मैं एक राजनीतिक परिवार से बिलॉन्ग करती हूं. इसलिए मैं इतना कहना चाहती हूं कि मेरे परिवार ने लोगों की बहुत सेवा की है. मेरा बचपन भी लोगों के बीच में रहा है. मैं जब 16 साल की थी तब से बिजनेस कर रही हूं. लोगों की जर्नी सुनना, मुझे काफी अच्छा लगता है. मुझे लगता था की स्टोरी टेलिंग के माध्यम से मुझे कुछ करना है. बाद में मुझे लगा कि एक्टिंग ही वही मध्यम रहेगा. जब मैंने लोगों की आंखों में आंसू देखे, तब मुझे लगा कि मैं अपना काम बहुत ही अच्छा कर रही हूं.
संघर्ष लंबा रहा है
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरा संघर्ष बहुत ही लंबा रहा है. मेरे साथ हमेशा ही इमोशनल सपोर्ट रहा है. मेरे पास फिल्मों के 5 कॉन्ट्रैक्ट थे. उनमें से यही फिल्म दर्शकों के सामने आई है. मुझे ऐसा लगा कि कहीं मैं अपनी नानी (आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल) के सपने को ना तोड़ दूं. कृष्ण भगवान की एक ऐसी कहानी है, जिसमें मुझे सत्यभामा का किरदार निभाने का मौका मिला. जब मेरी नानी ने फिल्म देखी तो 5 मिनट तक बोल नहीं पाईं. क्योंकि वह बहुत भावुक हो गयी थीं. वैसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी पूरी फिल्म देखी और उन्होंने हमें मोटिवेट भी किया और कहा कि ऐसी कहानी हम लोगों तक पहुंचाएं. हम सत्यभामा की कहानी पूरी दुनिया तक पहुंचाएं. ऐसी कई कहानियां हैं जो हमारे यूथ को अभी तक पता भी नहीं हैं.
राज्यपाल की नातिन हैं संस्कृति
संस्कृति जयना एक राजनीतिक परिवार से हैं. एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नातिन हैं. आनंदीबेन पटेल पहले मध्य प्रदेश की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. वह गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: बाघों के बीच पहुंचीं उर्फी जावेद, वीडियो में देखें क्या है माजरा