सतलुज Zee5 से हटाई गई, रिलीज के तीन दिन के अंदर ओटीटी से हटाई गई विवादित फिल्म

दिलजीत दोसांझ के लीड रोल वाली सतलुज काफी चर्चा में थी लेकिन इस बीच फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 से हटा लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Zee5 से हटाई गई सतलुज
Social Media
नई दिल्ली:

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज लंबे समय तक सेंसर बोर्ड से कानूनी लड़ाई के बाद ZEE5 पर रिलीज हुई थी. 3 जुलाई को ओटीटी पर आने के महज तीन दिन में फिल्म को हटा लिया गया. फिल्म हटाए जाने की अनाउंसमेंट खुद जी5 के ऑफीशियल इंस्टा पेज पर की गई. स्टेटमेंट जारी कर कहा गया कि ताजा डेवलपमेंट्स को देखते हुए ये फिल्म अगले नोटिस तक भारत में देखने के लिए उपलब्ध नहीं होगी. हम इस फिल्म को वापस दर्शको के लिए अवेलेबल करवाने के लिए सही तरीके से आगे बढ़ेंगे और इसे आपके लिए लेकर आएंगे.   

स्टेटमेंट Zee5 ने कहा, “'सतलुज' के रिलीज होने के बाद से इसे जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वह वाकई शानदार है. हम उन सभी दर्शकों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने OTT प्लैटफॉर्म को सब्सक्राइब किया, फिल्म को देखा और इसे सपोर्ट किया. आपका प्यार और सपोर्ट हमारे लिए और उन सभी लोगों के लिए बहुत मायने रखता है जिन्होंने इस कहानी को पर्दे पर उतारा है. ZEE5 में, हम 'सतलुज' और इसके पीछे की क्रिएटिव सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं. हमारा मानना ​​है कि दमदार कहानी कहने की कला में लोगों को प्रेरित करने, लंबे समय तक याद रहने और गहरा असर छोड़ने की क्षमता होती है. हम सच्ची और सार्थक कहानियों को बढ़ावा देने के लिए कमिटेड हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए, 'सतलुज' अगले नोटिस तक भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हम सही तरीका और प्रोसेस अपनाकर हर सही तरीके से इस फिल्म को जल्द से जल्द अपने दर्शकों तक वापस लाने के लिए कमिटेड हैं. क्रिएटर्स, भरोसे, क्रिएटिव ईमानदारी और मकसद के साथ कही गई कहानियों के लिए हमारा कमिटमेंट अटूट है.”

बता दें कि करीब तीन साल तक सर्टिफिकेशन के चक्कर में फंसे रहने के बाद फाइनली दिलजीत दोसांझ की सतलुज zee5 पर रिलीज हो हुई थी. शुरू में 'पंजाब '95' नाम से बनी इस फिल्म को हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया था. यह फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ लंबे समय तक चले सर्टिफिकेशन विवाद में फंसी हुई थी. फिल्ममेकर ने पहले आरोप लगाया था कि बोर्ड ने 127 कट लगाने को कहा था. मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म शुक्रवार को नए नाम 'सतलुज' के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई. इसमें दिलजीत दोसांझ, कंवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओल्यान हैं. 

Advertisement

फिल्म जी5 पर बिना किसी कट के रिलीज हुई थी. इस खुशी में दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर डायरेक्टर हनी त्रेहान ने खुशी जाहिर की थी लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी खुशी कुछ ही पलों के लिए थी. फिलहाल फिल्म को भारत में स्ट्रीमिंग से रोक दिया गया है. ओटीटी प्लैटफॉर्म का कहना है कि वह जल्द ही इस फिल्म को इंडिया में दर्शकों के लिए अवेलेबल करेंगे. अगले नोटिस तक फिल्म की भारत में स्ट्रीमिंग रोक दी गई है.

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी का क्या है 'गर्लफ्रैंड कनेक्शन'? सामने आया सबसे बड़ा खुलासा!
Topics mentioned in this article
Satluj
Diljit Dosanjh
ZEE5
Entertainment
Bollywood