शक्ति कपूर और सतीश शाह कॉलेज के दिनों में एक ही लड़की पर थे फिदा, जानें कौन थी वो जिसके पीछे भिड़ गए थे दोनों

कॉलेज के दिनों में सतीश शाह और शक्ति कपूर एक ही लड़की पर दिल हार बैठे थे. दो दिग्गज सितारों के कॉलेज के दिनों का ये किस्सा यकीनन आपने पहले नहीं सुना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सतीश शाह से जुड़ा ये किस्सा यकीनन नहीं जानते होंगे आप
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश शाह को कौन नहीं जानता हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों में उनके किरदार, सारा भाई वर्सेज सारा भाई जैसे यादगार शो आज भी फैन्स के बीच उतने ही ताजा हैं. अपने पांच दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने ऐसे ही कई यादगार और कॉमेडी से भरपूर किरदार अपने चाहने वालों को दिए. वैसे उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी 80 के दशक की फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. ये किस्सा कॉलेज के दिनों का है और इसकी जानकारी मिली IMDb पर और किस्सा लव एंगल का है. IMDb  पर दिए गए ट्रीविया के मुताबिक कॉलेज के दिनों में सतीश शाह और शक्ति कपूर एक ही लड़की पर दिल हार बैठे थे. बताया जाता है कि इसके चलते दोनों के बीच उस समय काफी गरमा-गरमी और बहस भी हो गई थी. यह किस्सा उनके शुरुआती दिनों की दिलचस्प यादों में से एक माना जाता है.

इस एक्ट्रेस को लेकर आए आमने-सामने 

FTII के दिनों में सतीश शाह और शक्ति कपूर दोनों ही दलजीत कौर को पसंद करते थे. धीरे-धीरे यह पसंद एक तरह के कॉम्पीटीशन में बदल गई. इसी दौरान दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ा कि मामला झगड़े तक पहुंच गया. बताया जाता है कि एक बार तो दोनों के बीच हाथापाई जैसी स्थिति भी बन गई थी. हालांकि बाद में दोनों ने अपने करियर पर ध्यान दिया और यह पुरानी बातें समय के साथ पीछे छूट गईं.

सतीश शाह का निधन 

सतीश शाह का 25 अक्टूबर, 2025 को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था. वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी मौत की खबर के बाद इंडस्ट्री में मातम पसर गया था. 

पांच दशक लंबे करियर में बनाई खास पहचान

सतीश शाह का एक्टिंग करियर पांच दशकों से भी ज्यादा का रहा है. उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. सतीश ने साल 1970 में फिल्म ‘भगवान परशुराम' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया जिनमें जाने भी दो यारो, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अंदाज अपना अपना, हम साथ-साथ हैं, मैं हूं ना, कल हो ना हो, कभी हां कभी ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और ओम शांति ओम  जैसी फिल्में शामिल हैं. फेमस टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के रोल ने उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए थे. इस कॉमेडी शो में सतीश का काम कमाल था. आज भी इंस्टाग्राम पर शो से उनके क्लिप्स वायरल होते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: किसकी पारखी नजरों की वजह हिंदी सिनेमा को मिले अमिताभ बच्चन? पहली मुलाकात में ही ऑफर कर दी फिल्म

Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!
Topics mentioned in this article
Satish Shah
Shakti Kapoor
Daljeet Kaur
Entertainment
Bollywood