सतीश कौशिक का 2023 में हुआ था निधन, अब दोस्ती का फर्ज निभा रहा ये एक्टर, उनकी बेटी के स्कूल में गार्जियन बनकर पहुंचे

सतीश कौशिक के निधन के बाद भी दोस्ती का फर्ज निभा रहे एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह दिवंगत एक्टर की बेटी के साथ नजर आए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सतीश कौशिक का 2023 में हो गया था निधन
नई दिल्ली:

कहते हैं कि कुछ रिश्ते इतने मजबूत होते हैं कि मरने के बाद भी निभाए जाते हैं. ऐसा ही रिश्ता अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के लिए निभा रहे हैं. अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के लिए सच्चे दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं. 13 अप्रैल 1956 में जन्में सतीश कौशिक का 2023 में निधन हो गया था. हालांकि दोस्त सतीश कौशिक भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन अनुपम खेर आज भी दोस्ती की फर्ज निभा रहे हैं और उनकी बेटी वंखिशा का हौसला बढ़ाने के लिए गार्जियन के तौर पर उनके स्कूल पहुंचे. 

सतीश कौशिक की बेटी का ख्याल रखते हैं अनुपम खेर

यह बात तो सभी जानते हैं कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती काफी पुरानी है और दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है. इसी दोस्ती की खातिर अभिनेता सतीश की बेटी का ख्याल अपनी बेटी की तरह रख रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो वंशिखा कौशिक के साथ दिख रहे हैं. अभिनेता अनुपम खेर वंशिखा का स्टेज शो देखने के लिए स्कूल पहुंचते हैं और वे वंशिका की एक्टिंग स्किल्स को देखकर हैरान हैं. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन से हटा दिया गया था आशा भोसले का वो कॉन्ट्रोवर्शियल गाना, जिसके लिए मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड

सतीश कौशिक की बेटी की एक्टिंग देख अनुपम खेर को आई थी पुराने दिनों की याद

Advertisement

अनुपम खेर वीडियो में बताते हैं कि वंशिखा ने अचानक मेरे सामने डायलॉग बोलना शुरू कर दिया और मैं नर्वस हो गया. वंशिखा के स्कूल समारोह में अभिभावक के रूप में शामिल होना और उसे स्कूल के नुक्कड़ नाटक में अभिनय करते देखना मेरे जीवन का सबसे बड़ा आनंद था. सालों पहले सतीश और मैं दिल्ली में नुक्कड़ नाटक किया करते थे. वह प्रतिभाशाली, मेहनती, और बेहतरीन अभिनेत्री है और मैं उनके सभी भावी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं."

सतीश कौशिक और अनुपम खेर की दोस्ती है पुरानी

बता दें कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती भी एनएसडी से हुई थी, जहां दोनों ने साथ में थिएटर सीखा और फिल्मों में भी काम किया. साल 2009 में सतीश ने फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाया था और 'तेरे संग' नामक फिल्म का निर्देशन किया था और उस फिल्म के प्रोड्यूसर अनुपम खेर थे. फिल्म में नीना गुप्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी. अनुपम खेर और सतीश कौशिक ने साथ में अनगिनत फिल्मों में भी काम किया. उन्हें साथ में 'गुरू दक्षिणा', 'हवाई दादा', 'आगाह', 'ठिकाना' और 'कागज-2' जैसी फिल्मों में देखा गया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- आशा भोसले की नातिन बॉलीवुड की सुपरस्टार, 16 की उम्र में मिला सलमान खान संग फिल्म का ऑफर, पापा हैं खूंखार विलेन

Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!
Topics mentioned in this article
 Satish Kaushik
Satish Kaushik Birthday
 Satish Kaushik Death
 Satish Kaushik Daughter