सारा अली खान ने भाई इब्राहिम को इस अंदाज में विश किया बर्थडे, बोली- इग्गी पॉटर...देखें Photos

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan Birthday) को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. साथ ही अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैन्स का ध्यान खींचती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के बर्थडे पर भी उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan Birthday) की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है. सारा अली खान द्वारा शेयर की गई फोटो पर फैन्स इब्राहिम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को तस्वीर में देखा जा सकता है दोनों काफी खुश लग रहे हैं और इब्राहिम ने हाथ में कॉफी पकड़ा हुआ. सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है: हैप्पी बर्थडे इग्गी पॉटर. वादा है कि मैं हमेशा आपके लिए सबसे अच्छी कॉफी बनाऊंगी. अकड़ के कहूंगी कि चलो मेरे साथ बीच पर.
आपको प्यार से खिलाऊंगी, आपको हमेशा परेशान करूंगी. बैडमिंटन में हराऊंगी और साथ ही नोक नोक गेम के बारे में बताऊंगी."

Advertisement

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इस तरह इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को बर्थडे की बधाई दी है. बता दें कि सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'अतरंगी रे' की शूटिंग कर रही थीं. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. सारा अली खान जल्द ही विकी कौशल संग पीरियड ड्रामा द इम्मॉरटल अश्वत्थामा की शूटिंग शुरू करने जा रही है. सारा आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में भी दिखाई दी थीं. इस फिल्म में उन्होंने एक्टर वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: अबकी बार, बंगाल में होगा आर-पार? Mamata Banerjee