सामान के साथ इस हालत में रोड पर खड़ी दिखीं सारा अली खान, फैन्स बोले- ये हमारे साथ भी होता है, देखें Video

आजकल सारा यूएस में हैं और यहां से वे अपने फैन्स के साथ ट्रिप की झलक साझा कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सारा अली खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. सारा अली खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने वेकेशन को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. सारा कभी मालदीव छुट्टियां मनाते हुए नजर आती हैं तो कभी उन्हें जान्हवी कपूर के साथ केदारनाथ का ट्रिप एन्जॉय करते हुए देखा जाता है. आजकल सारा यूएस में हैं और यहां से वे अपने फैन्स के साथ ट्रिप की झलक साझा कर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप सारा को होटल के बाहर अपने सामान के साथ खड़ा देख सकते हैं. इस वीडियो में सारा की हालत भी देखने लायक है. इसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वे सुबह-सुबह उठकर कहीं जाने के लिए निकली हैं. 

इस वीडियो को सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, जिसे इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के पेज ने भी शेयर किया है. सारा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, "मैं सच में इसी तरह उठी हूं. जेट लैग रियल है". इस वीडियो में एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों से मिलने से पहले वे लगातार चार रातें उड़ान भरते हुए फ्लाइट में बिता चुकी हैं. सारा अपने यूएस ट्रिप की अपडेट्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगातार अपने फैन्स को देती रही हैं.

सारा ने बीते रविवार को यह वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें प्रिंटेड श्रग के साथ ग्रीन ट्रैकपैंट और मैचिंग क्रॉप टॉप में देखा गया था. इस दौरान वे कॉफ़ी की चुस्की लेती हुई भी नजर आई थीं. उन्होंने यात्रा के लिए अपना फेवरेट गुलाबी रंग का तकिया भी कैरी किया हुआ था. उनके हाथ में खाने का पैकेट भी था. इस वीडियो में सारा की हालत को देखने के बाद लोग उनसे खुद को रिलेट करने लगे थे. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था कि, "यात्रा के दौरान हमारे साथ भी ऐसा होता है".

Advertisement

VIDEO: नोरा फतेही खूबसूरत कैजुअल अंदाज में आईं नज़र, फैंस संग क्लिक कराई फोटोज

Featured Video Of The Day
Crude Oil की कीमत में दिखी उछाल, इतना डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचा | Iran Israel War | BREAKING