एक्टिंग के बाद अब ये काम कर रहीं सान्या मल्होत्रा, ले रही हैं लोगों के दिमाग की परीक्षा

ट्रेंड कथक डांसर और अभिनय के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखने वाली सान्या अब दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नए अवतार में आने वाली हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एक्टिंग के बाद अब ये काम करेंगी सान्या मल्होत्रा, लेंगी लोगों के दिमाग की परीक्षा

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा पिछले कुछ वक्त में लगातार अलग-अलग रंगों में दर्शकों के सामने नजर आई हैं. जहां एक तरफ उन्होंने मास एंटरटेनर्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, वहीं दूसरी तरफ संजीदा और कंटेंट-ड्रिवन किरदारों से भी लोगों का दिल जीता. हाल ही में उनकी फिल्म ‘टोस्टर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जबकि इससे पहले वह वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी दिखाई दी थीं. ट्रेंड कथक डांसर और अभिनय के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखने वाली सान्या अब दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नए अवतार में आई हैं. इस बार वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि होस्ट के रूप में नजर आईं, जहां वह क्विज मास्टर बनकर लोगों के दिमाग की परीक्षा लेती दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें: 1977 में आई धर्मेंद्र की ये फिल्म 11 महीने तक चली सिनेमाघरों में, रूस के लोग भी हो गए थे फैन, की थी बंपर कमाई

हाल ही में एनडीटीवी के कॉन्क्लेव ‘युवा' में शामिल हुईं सान्या मल्होत्रा ने अपने करियर और जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की. इसी दौरान उन्होंने अपने आने वाले शो को लेकर भी खुलासा किया और बताया कि वह एक खास क्विज शो में होस्ट की भूमिका निभा रही हैं.

सान्या ने मंच से कहा, “गाइज, हां मैं जियो हॉटस्टार के एक शो ‘एचपी स्मार्ट चैंप्स' में क्विज मास्टर हूं. मैंने बच्चों के लिए एक क्विज शो किया है, जो बेहद एक्साइटिंग था. बहुत मजा आया. और मैं आपको एक मजेदार बात बताती हूं गाइज, मैं एक मास्टर मैनिफेस्टर हूं. शो मेरे जीवन में आने से एक हफ्ता पहले ही मैं सोच रही थी कि यार, बॉर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट देखकर कितना मजा आता था. कहां गए वो दिन… और फिर देखिए, मुझे वही मौका मिल गया और मैंने उसे तुरंत पकड़ लिया.”

Advertisement

सान्या के इस बयान से साफ है कि वह अपने काम को लेकर जितनी गंभीर हैं, उतनी ही उत्साहित भी रहती हैं. अब दर्शकों को उनके इस नए अंदाज का बेसब्री से इंतजार है कि वह क्विज मास्टर बनकर किस तरह शो को खास बनाती हैं. सान्या का यह शो ‘एचपी स्मार्ट चैंप्स' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: Hooghly में TMC सांसद Mitali Bag की गाड़ी पर हमला, मिलने पहुँचे अभिषेक बनर्जी