रणबीर कपूर की लव एंड वॉर के सेट पर संजय लीला भंसाली की सख्ती, लीक से बचने के लिए मोबाइल पर पाबंदी

संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म के सेट पर मोबाइल बैन कर दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लव एंड वॉर के सेट पर संजय लीला भंसाली ने बैन किए मोबाइल
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर (Love and War)' इस साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है. बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स रणबीर कपूर (Rabir Kapoor), विक्की कौशल और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाना, संजय लीला भंसाली की तरफ से एक और शानदार सिनेमाई धमाका होने वाला है. फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो. अब सेट पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है.

इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, 'सिर्फ नो डिस्क्लोजर एग्रीमेंट ही नहीं, संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है. सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है.

लव एंड वॉर में नजर आएंगे रणबीर कपूर और विक्की कौशल

यह भी पढ़ें: 6 साल में जीता दिल, मिस्टर इंडिया बनी वन एंड लास्ट फिल्म, अब ये बच्ची श्रीदेवी जैसी सुंदर, 38 साल बाद देख फैंस इमोशनल

संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर जब कमान संभालते हैं, जो अपनी बारीक कहानी, भव्य फ्रेम्स और इमोशन्स से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं. ऐसे में इंडस्ट्री के तीन सबसे भरोसेमंद और टैलेंटेड कलाकार जब भंसाली के शानदार डायरेक्शन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के स्केल और इसकी कहानी को लेकर चर्चा और भी ज्यादा बढ़नी लाजमी है.

Advertisement

फिलहाल तो वो फिल्म को दुनिया से बचाने की हर कोशिश कर रहे हैं. फिर करें भी क्यों ना फिल्मों को देखने का जो मजा बड़े परदे पर है वो लीक या मोबाइल के जरिये नहीं.

Featured Video Of The Day
यूपी पुलिस में 1 लाख भर्ती, CM योगी का ऐलान, बताया पूरा प्लान
Topics mentioned in this article