संजय गुप्ता करना चाहते हैं जिम सर्भ-नसीरुद्दीन शाह को बैन, सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल, सपोर्ट में आए यूजर्स

फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ देखने के बाद नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ऐसी तारीफ की कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट वायरल हो गई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों कलाकारों को घर बैठने पर बैन कर देना चाहिए और उन्हें लगातार काम मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय गुप्ता ने की जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह की तारीफ

फिल्ममेकर संजय गुप्ता की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा में है. वजह है उनकी हालिया प्रतिक्रिया, जो उन्होंने वेब सीरीज ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' देखने के बाद दी. संजय गुप्ता ने सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ के अभिनय की इतनी तारीफ की कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में दोनों कलाकारों को 'घर बैठने पर बैन' करने की मांग कर डाली. उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर लोग भी दोनों कलाकारों की अदाकारी की जमकर सराहना करने लगे.

करीब 40 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर चुकी इस पोस्ट में संजय गुप्ता ने लिखा कि नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ जैसे कलाकारों को घर पर बैठने का मौका ही नहीं मिलना चाहिए. उनके मुताबिक, दर्शक उन्हें लगातार पर्दे पर देखना चाहते हैं और फिल्म इंडस्ट्री को उन्हें भरपूर काम देना चाहिए.

क्या लिखा संजय गुप्ता ने?

संजय गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “डयर बॉलीवुड, मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' देखने के बाद मैं औपचारिक रूप से अनुरोध करता हूं कि नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ को घर बैठने पर बैन कर दिया जाए. उनके सोफे उन्हें डिजर्व नहीं करते, दर्शक करते हैं. इन्हें जमकर काम दो.”

Advertisement

उनकी इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया. कई यूजर्स ने भी कमेंट करते हुए दोनों कलाकारों की तारीफ की और कहा कि वे भारतीय सिनेमा जगत के सबसे बेहतरीन कलाकारों में शामिल हैं.

आखिर क्या है ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी'?

‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' देश की मशहूर घड़ी कंपनी टाइटन की स्थापना और उसके पीछे की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित सीरीज है. यह कहानी टाइटन ब्रांड को खड़ा करने वाले लोगों, उनके संघर्ष और भारत में एक विश्वस्तरीय ब्रांड बनाने की कोशिश को दिखाती है. सीरीज में जे.आर.डी. टाटा और जेरक्सिस देसाई जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की सोच और नेतृत्व को भी दर्शाया गया है. सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. खासतौर पर नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ के अभिनय को इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है.   

Advertisement

नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की हो रही तारीफ

नसीरुद्दीन शाह लंबे समय से भारतीय सिनेमा के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं. वहीं जिम सर्भ ने पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है.‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' में दोनों कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. सोशल मीडिया पर लगातार उनकी परफॉर्मेंस की चर्चा हो रही है. यही वजह है कि संजय गुप्ता जैसे फिल्ममेकर भी खुलकर उनकी तारीफ करते नजर आए.

यह भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Day 2: राम चरण की ‘पेद्दि' लेकर आई कोहराम, 48 घंटे में 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Featured Video Of The Day
UP से लेकर Gujarat और Bhopal तक... कहां-कहां चला प्रशासन का Bulldozer?
Topics mentioned in this article