कोर्ट केस के चलते संजय दत्त को छोड़नी पड़ी थी ये फिल्म, सुनील शेट्टी बने गेम चेंजर, 7 करोड़ के बजट में बनी तोड़े कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड 

26 साल पहले यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे संजय दत्त को अपने कोर्ट केस के चलते छोड़ना पड़ा था. यह फिल्म सुनील शेट्टी को मिली और आज यह फिल्म कल्ट क्लासिक कहलाती है. इस फिल्म का सीक्वल भी बना और वह भी सुपरहिट रहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय दत्त ने ने किया मना तो इस फिल्म से स्टार बने सुनील शेट्टी

बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के रिलीज को 26 साल पूरे हो गए हैं. फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी. यहां तक कि आज भी लोग फिल्म को देखते हैं. हर बार जब कोई इस फिल्म को देखता है, तो हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. इसके मजेदार डायलॉग्स, कमाल के सीन्स और कलाकारों की शानदार एक्टिंग आज भी अच्छी लगती है. फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है, जो पैसे की तंगी में फंस जाते हैं और फिर हंसी के तूफान खड़े कर देते हैं. वहीं, इसके कुछ कॉमेडी सीन्स सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं.

हेरा फेरी को पूरे हुए 26 साल 

प्राइम वीडियो ने फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया और फिल्म के पुराने सीन्स को दोहराकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसके साथ ही कैप्शन में परेश रावल का डायलॉग लिखा, "26 साल हो गए... उठा ले रे देवा, उठा ले. फिल्म 'हेरा फेरी' के 26 साल पूरे हो गए हैं." ‘हेरा फेरी' ने बॉलीवुड में कॉमेडी का नया स्टैंडर्ड सेट किया था. परेश रावल के बाबू भैया, अक्षय कुमार के राजू और सुनील शेट्टी के श्याम के किरदार सबके दिलों में बस गए. ओम पुरी और तब्बू ने भी अपने रोल से फिल्म को मनोरंजक बनाने में मदद की. फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं और सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. फिल्म की दीवानगी इस कदर है कि इसके तीसरे पार्ट का इंतजार भी है.

यह भी पढ़ें: साल में करोड़ों की कमाई करने वाले अक्षय कुमार का अब छलका दर्द, बोले- मैं ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं...

'हेरा फेरी' साल 2000 की कल्ट क्लासिक बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. यह मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' की रीमेक है. फिल्म की कहानी तीन मुख्य किरदारों, बाबूराव (परेश रावल) और अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की तिकड़ी, पैसों की किल्लत के कारण एक गलत नंबर के माध्यम से फिरौती की योजना में फंस जाते हैं. फिल्म को काफी पसंद किया गया था और फिर 2006 में इसका दूसरा भाग 'फिर हेरा फेरी' आया था.

हेरा फेरी का ट्रिविया 

फिल्म ‘हेरा फेरी' में पहले संजय दत्त को कास्ट किया गया था, लेकिन उस समय चल रहे कोर्ट केस की वजह से उन्हें रोज अदालत में पेश होना पड़ता था. इस कारण वे सिर्फ नाइट शूट ही कर सकते थे, जिससे शूटिंग शेड्यूल प्रभावित हो रहा था. उन्होंने प्रोड्यूसर को बताया कि ‘कारतूस' के बाद कुछ समय तक वह नई फिल्म नहीं कर पाएंगे. ऐसे में संजय दत्त ने खुद सुनील शेट्टी का नाम सुझाया, जिसके बाद उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया. फिल्म ने 7.5 करोड़ के बजट में लगभग 21.41 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Donald Trump की युद्ध नीति पर समर्थक क्या बोले? | NDTV India