1. आपने पहली बार जब सुना कि आपको ‘धुरंधर 2' में कास्ट किया जा रहा है, उस पल की फीलिंग क्या थी और आपने सबसे पहले किसे ये खबर बताई?
जब मुझे मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग टीम से कॉल आया और उन्होंने बताया कि मैं धुरंधर 1 और 2 दोनों में होंगा तो वो एक शानदार पल था. यह न केवल आज के सबसे बड़े कास्टिंग डायरेक्टर के ऑफिस से कॉल था, बल्कि यह मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए भी था. मैं बहुत खुश हुआ और तुरंत यह खबर अपनी मां, पिता, बहन और दादा-दादी को बताई. वे सभी बहुत खुश हुए.
2. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे दिग्गजों के साथ सेट पर काम करना आपके लिए कितनी मुश्किल और कितनी सीखने वाला अनुभव रहा? कोई एक यादगार किस्सा शेयर करना चाहेंगे?
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे दिग्गजों के साथ काम करना शानदार था. एक एक्टर के तौर पर अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म करते हुए, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. मूवी एक्टिंग टेलीविजन एक्टिंग से काफी अलग होती है और यह देखना कि वे हर सीन के लिए कैसे अलग-अलग तरह के वेरिएशन देते थे, सीखने का एक शानदार एक्सपीरियंस था. हर कोई इतना सपोर्टिव था कि मुझे कभी प्रेशर या स्ट्रेस महसूस नहीं हुआ. इससे मेरे टेक आसानी से हो गए और ऑडियंस के प्यार ने मुझे "इंडियाज बेस्ट ड्राइवर" के तौर पर वायरल सेंसेशन बना दिया.
3. आदित्य धर की डायरेक्शन स्टाइल को आप कैसे डिस्क्राइब करेंगे? उनके सेट पर एक्टर के लिए सबसे कम्फर्टेबल या सबसे यूनिक चीज क्या लगी?
आदित्य धर सबसे अच्छे डायरेक्टर्स में से एक हैं. जमीन से जुड़े, विनम्र और दयालु. उन्होंने मुझे बहुत कम्फर्टेबल महसूस कराया और हमेशा क्रिएटिव इनपुट के लिए तैयार रहते थे. अगर मेरे पास कोई सवाल या सीन को कैसे करना है, इस बारे में कोई सुझाव होता, तो वह हमेशा मानते और सुनते थे, जिससे मुझे बहुत क्रिएटिव फ्रीडम मिली. इससे मेरे एक्सप्रेशन और स्किल्स निखर कर आए. बिना डायलॉग के भी, लोगों ने मेरी एक्टिंग को तारीफ के काबिल कहा है. वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं और सबसे खूबसूरती से बात करते हैं. मैंने उन्हें सेट पर कभी गुस्सा होते नहीं देखा.
4. टीवी से फिल्मों की तरफ आपका जो ट्रांजिशन रहा है, उसमें सबसे बड़ा ब्रेक थ्रू मोमेंट आपको ‘धुरंधर' और ‘धुरंधर 2' से मिला इसने आपके एक्टर के रूप में सोच और अप्रोच को कैसे बदल दिया?
मैं शुरू में बहुत नर्वस था क्योंकि मैंने इतने सालों तक सिर्फ टेलीविजन किया था, और यह एक बहुत बड़ा बदलाव था. हालांकि एक बार जब मैं दुरंधर सेट पर पहुंचा, तो मुझे एहसास हुआ कि यह अब तक का सबसे अच्छा अनुभव था. एक टेलीविजन सेट और एक बॉलीवुड सेट के बीच एनर्जी, वाइब और बड़े पैमाने में बहुत बड़ा अंतर होता है. एक फिल्म सेट की "भव्यता" बहुत बड़ी होती है और एनर्जी अविश्वसनीय रूप से ज्यादा होती है.
5. ‘धुरंधर 2' की शूटिंग के दौरान ऐसा कोई सीन या दिन रहा, जब आपको लगा कि “हां, अब ऑडियंस मुझे बाकी टीवी वाला एक्टर नहीं, एक सीरियस फिल्म एक्टर की तरह देखेगी”? उस दिन के बारे में थोड़ी डिटेल में बताएं.
यह ड्राइविंग सीक्वेंस के दौरान था जहां मेरा कैरेक्टर फिल्म के सबसे खास किरदारों में से एक को मार देता है. मुझे शक था कि सीन को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा, लेकिन ऑडियंस का रिस्पॉन्स मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा था. मुझे चिंता थी कि क्या मैं बिना डायलॉग के कोई असर डाल पाऊंगा, लेकिन इसने मुझे सिखाया कि अगर आपकी एक्टिंग ऑन पॉइंट है और आपके इमोशंस ऑथेंटिक हैं, तो ऑडियंस आपसे कनेक्ट करेगी. इसने मुझे लाइनों पर डिपेंड रहने के बजाय क्राफ्ट पर फोकस करना सिखाया. अब मुझे लगता है कि लोग सच में मुझे एक फिल्म एक्टर के तौर पर देखते हैं.
6. इस फिल्म के बाद आपके करियर की जो नई फेज शुरू हो रही है, उसमें आप खुद को किस तरह के रोल्स में देखना चाहते हैं मास, एक्टिविटी, ग्रे शेड्स या इंटेंस एक्टिविटी-ड्रिवन किरदार? और क्यों?
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे लेजेंड्स के साथ काम करने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मैं परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहता हूं. मैं ऐसे कैरेक्टर्स प्ले करना चाहता हूं जो मुझे इमोशंस - गुस्सा, डर, कन्फ्यूजन, उदासी और प्यार - की पूरी रेंज को एक्सप्लोर करने दें. यह चैलेंजिंग होगा, लेकिन मैं इसके लिए एक्साइटेड हूं.
7 अक्षय खन्ना के साथ डांस सीन के माहौल के बारे में बताएं, कोई यादगार किस्सा?
हमने वायरल फ्लिपरार्ची गाने को लेह लद्दाख में शूट किया, और लोकेशन बहुत शानदार थी, पहाड़ों के बीच में, खूबसूरत आसमान के नीचे. हमें पता था कि सीन बहुत अच्छा होगा, लेकिन हमें ऑडियंस से इतने प्यार की उम्मीद नहीं थी. अक्षय खन्ना एक लेजेंड हैं. उनके सभी डांस मूव्स म्यूजिक के फील के आधार पर इम्प्रोवाइज किए गए थे. हममें से जो लोग उनके पीछे चल रहे थे, वे मूड में इतने खो गए थे कि हमने भी सीन का उतना ही मजा लिया जितना उन्होंने लिया.