43 साल पहले संजय दत्त-कमल हासन ने ठुकरा दी थी ये फिल्म, जैकी श्रॉफ को मिला मौका और चमक गई किस्मत, 1 साल तक थिएटर में छाई रही मूवी

साल 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म ने जैकी श्रॉफ को रातोंरात स्टार बना दिया था. दिलचस्प बात यह है कि जिस रोल को पहले दो बड़े सितारों ने ठुकरा दिया था, वही किरदार बाद में बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक की पहचान बन गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस फिल्म से सुपरस्टार बने थे जैकी श्रॉफ

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि की दमदार जोड़ी देखने को मिली थी. इस कड़ी में अब मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन से उनकी और जैकी श्रॉफ की केमिस्ट्री इतनी अच्छी बन गई थी कि इसका असर फिल्म की रोमांटिक कहानी पर साफ नजर आया. डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में पहुंचीं मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी फिल्म 'हीरो' से जुड़ी यादें साझा कीं.

शो में कंटेस्टेंट वैदेही और प्रतीक ने 'हीरो' के गाने पर शानदार डांस किया. इस परफॉर्मेंस को देखकर मीनाक्षी भावुक हो गईं और उन्होंने फिल्म के सफर से जुड़े कई अनसुने किस्से बताए. मीनाक्षी ने बताया कि फिल्म को देश के दूसरे हिस्सों में भी काफी पसंद किया गया था. उन्होंने चेन्नई का एक खास किस्सा बताते हुए कहा कि उस समय वहां हिंदी फिल्मों को ज्यादा बढ़ावा नहीं मिलता था, लेकिन 'हीरो' ने वहां भी जबरदस्त सफलता हासिल की.

उन्होंने कहा, ''चेन्नई में एक थिएटर था, जिसका नाम पद्मा था. उस थिएटर में 'हीरो' लगातार करीब एक साल तक चली थी. यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड था. चेन्नई में रहने वाले उनके रिश्तेदार इस सफलता से बेहद खुश थे. मेरे रिश्तेदारों को गर्व महसूस हुआ कि उनके परिवार की बेटी ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है.''

इस सफलता का श्रेय मीनाक्षी ने फिल्म के निर्देशक सुभाष घई को भी दिया. उन्होंने कहा, "फिल्म को जिस तरह से बनाया गया और जिस तरह से किरदारों को पेश किया गया, उसमें निर्देशक सुभाष घई की अहम भूमिका थी. उन्होंने हमारे जोड़ी को इस तरह पेश किया कि हम दर्शकों के दिलों में बस गए".

Advertisement

अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, "मुहूर्त के बाद एक जंगल का सेट तैयार किया गया था. इसी सेट पर फिल्म की पहली शूटिंग शुरू हुई थी. पहले ही दिन से जैकी श्रॉफ और मेरे बीच अच्छी दोस्ती हो गई. हमारी केमिस्ट्री इतनी अच्छी थी कि वह पर्दे पर भी नजर आई. आज भी लोग जैकी और मेरी जोड़ी को पसंद करते हैं और फिल्म 'हीरो' से जुड़ी यादों को प्यार से याद करते हैं". 

आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ से पहले यह फिल्म संजय दत्त और कमल हासन को ऑफर हुई थी. दोनों ने इस फिल्म को किसी न किसी वजह से मना कर दिया था. बाद में यह रोल जैकी श्रॉफ को मिला और इस फिल्म की बदौलत वह रातोंरात स्टार बन गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मेरठ से आई वो एक्ट्रेस, जिसकी राज कपूर ने रातोंरात बदल दी थी किस्मत, डिंपल कपाड़िया ने रिजेक्ट की फिल्म, एक सीन ने बनाया सुपरस्टार

Featured Video Of The Day
पति की हत्या के बाद फैक्ट्री में दफनाया... गुजरात में 'दृश्यम' जैसे मर्डर की इनसाइड स्टोरी
Topics mentioned in this article
Meenakshi Sheshadri
Jackie Shroff
Entertainment