गुरु रंधावा के Mehendi Wale Haath सॉन्ग में संजना सांघी, 14 जनवरी को होगा रिलीज

Mehendi Wale Haath: 'बेबी गर्ल' और 'नाच मेरी रानी' जैसे ब्लॉकबस्टर गीतों के बाद  सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) की अगली पेशकश है 'मेहंदी वाले हाथ'.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Mehendi Wale Haath: गुरु रंधावा और संजना सांघी का गाना 'मेहंदी वाले हाथ' का फर्स्ट लुक जारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुरु रंधावा और संजना सांघी का गाना मेहंदी वाले हाथ का फर्स्ट लुक जारी
  • गुरु रंधावा ने गाने का फर्स्ट लुक जारी करते हुए रिलीज डेट का किया खुलासा
  • गाने के फर्स्ट लुक में गुरु रंधावा और संजना सांघी दमदामर लुक में दिखें
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

'बेबी गर्ल' और 'नाच मेरी रानी' जैसे ब्लॉकबस्टर गीतों के बाद  सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का अगला सॉन्ग 'मेहंदी वाले हाथ (Mehendi Wale Haath)' है. बात यह है कि इस गाने में उनके अपॉजिट एक्ट्रेस संजना सांघी नजर आएंगी. बॉलीवुड एक्ट्रेेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने 'दिल बेचारा' फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह फिल्म सुशांत के निधन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. हाल ही में गाने का फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसमें दोनों काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. गाने का फर्स्ट लुक ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए सिंगर गुरु रंधावा ने लिखा- मेरा अगला गाना मेहंदी वाले हाथ 14 जनवरी को रिलीज होगा.

भूषण कुमार टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस गाने के फर्स्ट लुक में गुरु रंधावा (Guru Randhawa) एक सैनिक के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि संजना सांघी दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं.  फर्स्ट लुक को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने में गुरु रंधावा और संजना सांघी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.

Advertisement

खूबसूरत रोमांटिक गाने 'मेहंदी वाले हाथ (Mehendi Wale Haath)'  को साचेत एंड परंपरा की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है. वहीं गाने को सईद कादरी  ने लिखा है. इस पूरे गाने को अरविंद खैरा ने डॉयरेक्ट किया है. 14 जनवरी को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया जाएगा. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: टूट गई Arvind Kejriwal की पार्टी |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article