65 इंजेक्शन, 8 IVF फेल, अब 10 साल बाद 45 की उम्र में मां बनेगी यह एक्ट्रेस, शेयर बेबी शावर की फोटोज

संभावना सेठ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गोदभराई (बेबी शावर) सेरेमनी की कुछ बेहद खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में  मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
45 की उम्र में मां बनेगी यह एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस-मॉडल संभावना सेठ आखिरकार मां बनने जा रही हैं. हाल ही में एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. सात बार IVF फेल होने और एक बार मिसकैरेज होने के बाद संभावना और उनके पति, एक्टर-राइटर अविनाश ने सरोगेसी का सहारा लिया. यह खुशखबरी शेयर करते हुए संभावना ने लिखा था, "हम प्रेग्नेंट हैं. हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए बन रही है. काउंटडाउन शुरू हो गया है."

अब संभावना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गोदभराई (बेबी शावर) सेरेमनी की कुछ बेहद खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में  मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है. तकरीबन 10 साल के लंबे इंतजार के बाद वह मां बनने जा रही हैं. ऐसे में वह अपने परिवार के साथ नए बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं. 

संभावना की दर्दनाक IVF जर्नी
संभावना सेठ अपने हिट गानों और Bigg Boss 3 में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने 2024 में Hautterfly के साथ अपनी सात दर्दनाक IVF प्रक्रियाओं की जानकारी शेयर की. संभावना और अविनाश ने गर्भपात से पहले प्रेग्नेंसी फोटोशूट की योजना भी बनाई थी, लेकिन गर्भपात ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़ दी.

यह भी पढ़ें-  ‘महाराणा प्रताप' की क्यूट अजबदे बड़ी होकर दिखती है बेहद खूबसूरत, अजय देवगन के साथ दे चुकी है हिट

Advertisement

उन्होंने कहा था, "मैं कई बार गर्भपात से गुजरी हूं और फिर यहां तक पहुंची हूं. मेरा कई बार गर्भपात हुआ. इन सभी सालों में मैंने 7 बार IVF की कोशिश की. हमारी शादी से पहले ही, मैंने अपने एग्स (अंडे) फ्रीज करवा लिए थे. इसमें मुझे लगभग 1.5 लाख रुपये का खर्च आया था. लेकिन भगवान की मर्जी के आगे कुछ नहीं चलता. एग्स निकालने की प्रक्रिया पूरी तरह से ठीक रही थी." 

प्रक्रिया बहुत दर्दनाक थी

उन्होंने कहा था,"यह प्रक्रिया बहुत दर्दनाक थी, और मेरा वजन काफी बढ़ गया था. यह 8-10 दिनों तक चलती है और आपको अपने पेट या जांघों में इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं. फिर एग्स निकालने से 24 घंटे पहले आखिरी इंजेक्शन दिया जाता है. यह पूरी प्रक्रिया है और यह बहुत दर्दनाक होती है. फिर डॉक्टर आपको 10 दिनों तक आराम करने की सलाह देते हैं, और हार्मोनल इंजेक्शन के कारण आपका वजन बढ़ जाता है. शरीर को बहुत ज़्यादा तकलीफ से गुज़रना पड़ता है. आपकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ जाती है. फिर धीरे-धीरे, अगर आप चाहें, तो आपका शरीर अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ जाता है, या आप जिस भी तरह से वापस शेप में आने की कोशिश करते हैं." 

Advertisement

यह भी पढ़ें- लारा दत्ता की बेटी सायरा की 7 तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- मिस यूनीवर्स की बेटी फिल्मों में आई तो सबकी छुट्टी कर देगी

संभावना ने यह भी बताया कि वह हमेशा से एक बच्चा चाहती थीं, जबकि उनके पति ने उन पर इतनी सारी दर्दनाक प्रक्रियाओं से गुज़रने के लिए कभी कोई दबाव नहीं डाला.

 काम की बात करें तो, संभावना आखिरी बार 2025 की फिल्म 'Mandala Murders' में नजर आई थीं, जिसमें मुख्य भूमिका वाणी कपूर ने निभाई थी.

Featured Video Of The Day
Manogya Loiwal | Iran US Deal के बीच Trump पर हुआ हमला? White House पर गोलीबारी के पीछे ईरान?