तीन IVF रहे फेल, मिसकैरेज से बुरी तरह टूटी बिग बॉस एक्ट्रेस बनने वाली है मां, फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

संभावना सेठ व अविनाश द्विवेदी के साथ ही उनके फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि संभावना काफी समय से बच्चे के लिए ट्राई कर रही थी, लेकिन कई मिसकैरेज के बाद उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया. अभिनेत्री के तीन आईवीएफ भी विफल रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मां बनने वाली हैं संभावना सेठ
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर लंबे इंतजार के बाद खुशियों ने दस्तक दी है. कपल ने घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी शेयर की है. इस दिन का इंतजार कपल को काफी समय से था क्योंकि संभावना सेठ ने कई मिसकैरेज और आईवीएफ का दर्द झेला है. 10 साल बाद संभावना सेठ ने मां बनने की खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पति अविनाश द्विवेदी के साथ लिटिल बेबी के शूज की फोटो पोस्ट की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वी आर प्रेग्नेंट...प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब साकार होने की राह पर है, काउंटडाउन शुरू हो चुका है." हालांकि अभी कौन सा महीना चल रहा है, इसको लेकर जानकारी नहीं है.

संभावना सेठ व अविनाश द्विवेदी के साथ ही उनके फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि संभावना काफी समय से बच्चे के लिए ट्राई कर रही थी, लेकिन कई मिसकैरेज के बाद उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया. अभिनेत्री के तीन आईवीएफ भी विफल रहे थे. इस बात का खुलासा खुद उन्होंने कई इंटरव्यू में किया था.

अपने मिसकैरेज पर बात करते हुए संभावना ने बताया था कि उन्होंने 15 दिनों तक जहर को पाला था क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि भ्रूण का विकास रुक चुका है. संभावना ने कहा था, गर्भावस्था के दौरान मुझे असामान्य रूप से बेचैनी महसूस होने लगी. शरीर में कुछ गड़बड़ थी, लेकिन इसका कारण समझ नहीं आ रहा था. जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि भ्रूण का विकास रुक चुका है. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मुझे 15 दिनों तक इस स्थिति का पता भी नहीं चला. शरीर ने कोई अलग प्रतिक्रिया नहीं दी या कोई संकेत नहीं दिखाया, जिसकी वजह से इलाज में देरी हुई."

Advertisement

अभिनेत्री ने यह भी साझा किया था कि वे प्रेग्नेंसी बेबी शूट भी करा चुके थे, लेकिन सोशल मीडिया पर जानकारी देने से पहले ही सब कुछ बिगड़ गया.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने
Topics mentioned in this article
Sambhavna Seth
Sambhavna Seth Age
Sambhavna Seth Pregnancy
Sambhavna Seth Pregnant
Sambhavna Seth Husband
Sambhavna Seth IVF
Sambhavna Seth Miscarriage
Sambhavna Seth Movies
Sambhavna Seth Tv Shows
Sambhavna Seth Bigg Boss
Sambhavna Seth Controversies