कपिल शर्मा को टक्कर देने आ रहे समय रैना? नेटफ्लिक्स पर आ रहा India's Got Latent का दूसरा सीजन

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के कंट्रोवर्शियल शो इंडियाज गॉट लेटेंस की वापसी हो रही है. ये वापसी नेटफ्लिक्स पर हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
समय रैना की वापसी तय
Social Media
नई दिल्ली:

समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेट का सीजन 2 अब नेटफ्लिक्स पर आने की तैयारी में है. इसे नेटफ्लिक्स के साथ ही यूट्यूब पर भी रिलीज किया जाएगा. इस तरह समय रैना की एंट्री अब कपिल शर्मा की तरह ही नेटफ्लिक्स पर हो गई है. अब देखना होगा कि शो इस ओटीटी पर आते ही क्या धमाल कर दिखाता है. वैसे भी कंट्रोवर्सी के बाद से समय रैना का शो चर्चा में रहा है. हाल में समय, कपिल के शो पर मेहमान बनकर आए थे. उस एपिसोड को देखकर भी कुछ लोग अंदाजा लगा रहे थे कि समय जल्द नेटफ्लिक्स पर आएं लेकिन इसे लेकर कोई अपडेट नहीं थी. अब नेटफ्लिक्स की तरफ से टीज कर दिया गया है कि उनके ओटीटी प्लैटफॉर्म पर समय रैना एक नए कलेवर के साथ लौट रहे हैं.

हिंट के तौर पर नेटफ्लिक्स ने समय रैना के बॉडीगार्ड की एक फोटो शेयर की है. नेटफ्लिक्स की इस पोस्ट को समय रैना ने भी शेयर किया है. सबसे मजेदार बात ये है कि बॉडीगार्ड की जेब पर एक नींबू मिर्ची लटकी हुई है. इससे साफ है नेटफ्लिक्स और समय रैना फिलहाल किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं. 

Featured Video Of The Day
उद्धव गुट में बगावत! '15 करोड़ लेकर गए सांसद'- संजय राउत का सनसनीखेज दावा
Topics mentioned in this article
Samay Raina
Indias Got Latent
Kapil Sharma
Bollywood
Entertainment