सीएम विजय से मिलकर भावुक हुईं सामंथा रुथ प्रभु, कहा- मुझे पहले से पता था कि वो कुछ बड़ा करने वाले हैं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि विजय सिर्फ पर्दे के हीरो बनकर नहीं रह सकते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सामंथा रुथ प्रभु ने की सीएम विजय से मुलाकात

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने बुधवार को अपने पूर्व सह-कलाकार और वर्तमान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से लगता था कि विजय सिर्फ पर्दे के हीरो बनकर नहीं रह सकते थे, बल्कि वे कुछ बड़ा करने के लिए बने थे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आज जब मैं चेन्नई पहुंची, तो मुझे अपार खुशी का अनुभव हुआ. मैं हमारे मुख्यमंत्री से मिलने जा रही थी. मुझे हमेशा से लगता था कि विजय सर सिर्फ पर्दे के हीरो बनकर नहीं रह सकते. उनकी ऊर्जा, उनका व्यक्तित्व और जिस तरह से लोग उनसे प्रभावित होते हैं, उससे हमेशा यही लगता था कि वे कुछ बड़ा करने के लिए बने थे.

इसके बाद उन्होंने कहा, "मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली बात यह है कि एक बिल्कुल नए क्षेत्र में कदम रखने के लिए जिस साहस की जरूरत होती है, वो उनके अंदर है. अपने अब तक के ज्ञान को पीछे छोड़कर एक ऐसी चुनौती का सामना करना जहां जोखिम कहीं अधिक हो. ऐसा इसलिए नहीं कि यह आसान है, बल्कि इसलिए कि आपको विश्वास है कि आप बदलाव ला सकते हैं."

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी को जीवन में किसी न किसी मोड़ पर कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने आगे कहा कि जरूरत अपने आप से परे देखने और यह सोचने की है कि हम कैसे योगदान दे सकते हैं. बहुत कम लोग वास्तव में उस प्रेरणा को स्वीकार करते हैं. यह कहते हुए कि उन्हें लगता है कि विजय उन लोगों को भी चौंका देंगे जो पहले से ही उन पर विश्वास करते हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा उनके पद के कारण नहीं, बल्कि उनके उस कार्य के प्रति समर्पण के इरादे के कारण लगता है.

यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने 14 साल के ब्रेक के बाद 2004 में लिखी बेटे की फिल्म, फीकी रही शोले के राइटर की वापसी, फ्लॉप हुई फिल्म

Advertisement

उन्होंने पोस्ट का समापन करते हुए कहा कि उन्हें शक्ति, ज्ञान और अपने लक्ष्य पर डटे रहने का साहस मिले, यही मेरी कामना है. और हर उस युवा के लिए जो इसे देख रहा है, यह एक संदेश हो कि जीवन आपके शुरुआती सपने से कहीं अधिक बड़ा हो सकता है. 

Featured Video Of The Day
उफान पर नड़ियां और नदी-नाले; कई राज्यों में बाढ़ का संकट, हाई अलर्ट जारी!
Topics mentioned in this article
Samantha Ruth Prabhu
Cinema
Cm Vijay
Thalapathy Vijay