VIDEO: ईद पर सलमान खान ने दी ईदी, पिता सलीम खान संग बालकनी से फैंस को किया सलाम

ईद के खास मौके पर इस बार सलमान खान  के घर का जश्न और भी भावुक हो गया. हर साल की तरह सलमान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए फैंस का अभिवादन किया, लेकिन इस बार सबसे बड़ी खुशी उनके पिता सलीम खान के घर लौटने की रही.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ईद पर पिता सलीम खान संग फैंस से मिले सलमान

ईद के खास मौके पर इस बार सलमान खान  के घर का जश्न और भी भावुक हो गया. हर साल की तरह सलमान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए फैंस का अभिवादन किया, लेकिन इस बार सबसे बड़ी खुशी उनके पिता सलीम खान के घर लौटने की रही. हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी मिली है. गौरतलब है कि सलीम खान को हाल ही में मामूली ब्रेन हैमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया था और कहा था कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है. कुछ समय तक आईसीयू में निगरानी के बाद आखिरकार उन्हें घर भेज दिया गया.

ईद के दिन सलीम खान पहली बार पब्लिक में नजर आए. व्हीलचेयर पर बैठे हुए उन्होंने फैंस का अभिवादन किया. उनके चेहरे पर मुस्कान और फैंस के प्रति आभार साफ झलक रहा था. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए काफी भावुक कर देने वाला था. इस खास मौके पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता के घर लौटने की खुशी जाहिर की. उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखा कि उनकी दुआओं की वजह से उनके पिता अब घर वापस आ चुके हैं.

सलीम खान की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. इनमें जावेद अख्तर, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, संगीता बिजलानी और अमृता अरोड़ा जैसे नाम शामिल थे. सभी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी. अब सलीम खान के घर लौटने से परिवार और फैंस दोनों ने राहत की सांस ली है. ईद का यह मौका सलमान खान के परिवार के लिए इस बार सच में खुशियों और इमोशंस से भरा रहा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
पीएम मोदी के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री को पुलिस ने गेट पर रोका
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Salim Khan
Eid 2026
Salman Khan Video
Salman Khan Viral Video