सलमान खान की 19 साल छोटी हीरोइन की 10 तस्वीरें, शाहरुख खान संग दे चुकी है 1000 करोड़ की फिल्म

सलमान खान की नई फिल्म में साउथ की एक बड़ी सुपरस्टार की एंट्री से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. जानिए 10 तस्वीरों के साथ उनकी जिंदगी, करियर और लव लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान संग साउथ सुपरस्टार की एंट्री, देखें 10 तस्वीरें

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जब भी नई फिल्म का ऐलान करते हैं, फैंस की धड़कनें अपने आप तेज हो जाती हैं और इस बार मामला और भी दिलचस्प है. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा और इसे साउथ के हिट डायरेक्टर वंशी पेडिपल्ली बना रहे हैं. फिल्म को बड़े लेवल पर पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा और इसकी चर्चा अभी से तेज हो चुकी है. लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज इसकी हीरोइन है, जो अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से पहले ही लोगों के दिलों पर राज कर चुकी हैं. कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद इन्हें साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है, अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं नयनतारा की. तो चलिए आपको दिखाते हैं नयनतारा की 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें और बताते हैं उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से.

ये भी पढ़ें: जाकिर खान ने धुरंधर को लेकर कह दी ऐसी बात भड़क गई अमीषा पटेल, पठान के डायरेक्टर तो बोले-मुर्ख

सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना नयनतारा के लिए भी काफी खास होने वाला है. पहली बार ये दोनों साथ नजर आएंगे और फैंस को एक नई और फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म में सलमान जहां एक्शन अवतार में दिखेंगे, वहीं नयनतारा उनके साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ सकती हैं.

Advertisement

नयनतारा का जन्म 18 November 1984 को बेंगलुरु में हुआ था और उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है. सिंपल शुरुआत से आई ये लड़की आज अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्टार बन चुकी है.

Advertisement

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में एक मलयालम फिल्म से की थी. शुरुआत में छोटे रोल मिले, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने टैलेंट से सबको इम्प्रेस किया और आगे बढ़ती चली गईं.

साल 2005 में आई फिल्म चंद्रमुखी ने उनकी जिंदगी बदल दी. इस फिल्म के बाद उन्हें जबरदस्त पहचान मिली और वो हर घर में पहचानी जाने लगीं.

Advertisement

नयनतारा को साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है और ये टैग उन्हें यूं ही नहीं मिला. उन्होंने लगातार हिट फिल्में दी हैं और अपने दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है.

Advertisement

उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान से की थी, जो जबरदस्त हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद उनकी पहचान पूरे देश में और भी मजबूत हो गई और वो पैन इंडिया स्टार बन गईं.

उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. एक समय उनका नाम प्रभु देवा के साथ जुड़ा था और कहा जाता है कि इस रिश्ते के दौरान उन्होंने धर्म भी बदल लिया था. हालांकि बाद में ये रिश्ता खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए.

बाद में नयनतारा ने फिल्ममेकर विग्नेश शिवन से शादी कर ली. साल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और अब ये कपल जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं.

नयनतारा एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. चेन्नई में उनका शानदार घर है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है और उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं.

फीस की बात करें तो नयनतारा एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. उनकी कुल नेटवर्थ करीब 200 करोड़ रुपये मानी जाती है और यही वजह है कि वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.

Featured Video Of The Day
Trump की Iran को एक रात में खत्म करने की धमकी, पलटवार और हमले कहाँ-कहाँ हो सकते हैं? | War News