बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ अपनी फैशन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. भाईजान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं. लेकिन इस बार वजह उनके कपड़े या गाड़ी नहीं, बल्कि उनके जूते हैं. एक छोटा सा वीडियो वायरल हुआ जिसमें सलमान भीड़ के बीच चलते नजर आए. लोग कैमरे को जूम करके उनके जूतों पर फोकस करने लगे. जूते काफी पुराने और फटे दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर दिया.
कई लोग लिखने लगे, "भाई जो पहन ले, वो ट्रेंड बन जाता है." कुछ ने मजाक उड़ाया कि भाईजान के जूते फट गए. वीडियो तेजी से फैला और #SalmanKhan #PhateJoote जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे.
ये भी पढ़ें: बेहद लग्जरी है शाहरुख खान का प्राइवेट जेट, नॉन-स्टॉप चल सकता है 12,000 किलोमीटर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
जूतों की कीमत
लेकिन असलियत कुछ और ही निकली. ये जूते कोई साधारण या पुराने नहीं थे. ये लग्जरी ब्रांड बैलेनसीआगा (Balenciaga) के डिस्ट्रेस्ड काउबॉय बूट्स हैं. ये जूते जानबूझकर ऐसे डिजाइन किए जाते हैं जो फटे-पुराने लगें. हाई फैशन में इस स्टाइल की काफी डिमांड है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन जूतों की कीमत 1.2 लाख से 1.5 लाख रुपये तक है. इतनी बड़ी रकम सुनकर फैंस हैरान रह गए. जो लोग पहले मजाक कर रहे थे, उन्हें अब अपनी गलती समझ आ गई.
सलमान खान की फिल्म
सलमान खान का स्टाइल हमेशा से सिंपल रहा है. लेकिन उनकी लग्जरी चीजें अक्सर चर्चा में रहती हैं. इससे पहले भी उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन के दौरान को-स्टार्स पलक तिवारी और जस्सी गिल ने बताया था कि सलमान सेट पर फटे जूते पहनते हैं. पलक ने पूछा तो सलमान ने कहा था, "ये मेरे सबसे आरामदायक जूते हैं, इससे बेहतर कुछ नहीं लगता." सलमान फिलहाल फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (पहले बैटल ऑफ गलवान) की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म अपूर्वा लखिया निर्देशित है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी हैं. इसके अलावा एक बड़ी एक्शन फिल्म भी उनके पास है.