सलमान खान की आवाज में 'मातृभूमि' का 'Teri Sexy Beauty' गाना रिलीज, Chitrangada Singh के साथ भाईजान की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

सलमान खान ने बुधवार को अपने फैंस को एक नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' तोहफे में दिया. बताया जा रहा है कि यह गाना उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' का है. अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने के रिलीज होने की जानकारी दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान की आवाज में 'मातृभूमि' का 'Teri Sexy Beauty' रिलीज
नई दिल्ली:

सलमान खान ने बुधवार को अपने फैंस को एक नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' तोहफे में दिया. बताया जा रहा है कि यह गाना उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' का है. अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने के रिलीज होने की जानकारी दी. इस गाने को उन्होंने मुस्कान के साथ मिलकर गाया है. अपने गाए हुए गाने की एक क्लिप शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "रवाना होने का समय सुबह 5:12 बजे... फ्लाइट समय पर है. 2 पेग अंदर लिए हैं और अपनी 'सेक्सी ब्यूटी' के साथ उड़ान भर रहा हूं.. पता नहीं कहां लैंड करूंगा #तेरीसेक्सीब्यूटी अब रिलीज हो गया है."

वीडियो क्लिप में सलमान को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जाते और अपने खास अंदाज में गाना गाते हुए देखा जा सकता है. गाने के प्रमोशन पोस्टर में सलमान खान नजर आ रहे हैं. पोस्टर में अभिनेता हेडफोन लगाए हुए हैं और गाना सुनते हुए मुस्कुरा रहे हैं. पोस्टर पर फिल्म का नाम 'मातृभूमि' और टैगलाइन 'मे वॉर रेस्ट इन पीस' (May war rest in peace) लिखी है. पोस्टर पर दी गई जानकारी के अनुसार, 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' हिमेश रेशमिया के संगीत निर्देशन में बना है, जिसमें सलमान खान और मुस्कान ने आवाज दी है. साजिद खान ने इसका संगीत तैयार किया है और बोल लिखे हैं, जबकि सीजर गोंसाल्विस ने गाने की कोरियोग्राफी की है.

ऐसा पहली बार नहीं है, जब सलमान खान ने किसी गाने के लिए अपनी आवाज दी हो. इससे पहले भी सलमान अपनी कई फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं. इनमें फिल्म 'हेलो ब्रदर' का गाना 'चांदी की डाल पर' शामिल है, जो उनके शुरुआती गायन प्रयासों में से एक था. इसके बाद उन्होंने फिल्म 'वांटेड' के लिए 'मोस्ट वांटेड ट्रैक' और फिल्म 'किक' के लिए 'हैंगओवर', 'तू ही तू' और 'है यही ज़िंदगी' जैसे गाने गाए. उनके अन्य लोकप्रिय गानों में 2015 की फिल्म 'हीरो' का 'मैं हूं हीरो तेरा', और फिल्म 'सुल्तान' के गाने 'बेबी को बेस पसंद है' तथा 'जग घूमेया' शामिल हैं. उन्होंने 2020 में COVID-19 महामारी के दौरान 'प्यार करोना', 'तेरे बिना' और 'भाई भाई' जैसे स्वतंत्र ट्रैक भी रिलीज़ किए.
 

Featured Video Of The Day
UP के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया मेल
Topics mentioned in this article
Salman Khan Song
Salman Khan Upcoming
Salman Khan Upcoming Film
Salman Khan Upcoming Films
Matrubhoomi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं