CBFC में नहीं अटकी सलमान खान की फिल्म, 'मातृभूमि' को लेकर आया बड़ा अपडेट

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को CBFC ने होल्ड पर नहीं रखा है, बल्कि फिलहाल उसकी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर बड़ा अपडेट

सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म ‘मातृभूमि' (पहले ‘बैटल ऑफ गलवान') को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि फिल्म की रिलीज सीबीएफसी (CBFC) की मंजूरी में फंस गई है और इसे होल्ड पर रख दिया गया है. हालांकि अब सूत्रों ने इन खबरों को गलत बताया है. सूत्रों के मुताबिक, फिल्म होल्ड पर नहीं है, बल्कि फिलहाल सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है. यानी फिल्म सामान्य प्रक्रिया के तहत CBFC की मंजूरी के लिए आगे बढ़ रही है और इसे लेकर किसी तरह का ठहराव नहीं आया है. 

होल्ड पर नहीं, क्लियरेंस की प्रक्रिया जारी

सूत्रों का कहना है कि ‘मातृभूमि' को लेकर यह कहना सही नहीं होगा कि फिल्म को रोक दिया गया है. उनके अनुसार, फिल्म इस समय CBFC में क्लियरेंस की प्रक्रिया से गुजर रही है. ऐसे में फिल्म के भविष्य को लेकर सामने आ रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. हालांकि अभी तक फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

‘बैटल ऑफ गलवान' से बदला था फिल्म का नाम

सलमान खान की इस फिल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के विषय और संवेदनशीलता को देखते हुए इसके टाइटल और कुछ हिस्सों में बदलाव किए गए थे. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसकी कहानी गलवान घाटी की पृष्ठभूमि से प्रेरित बताई जाती है. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि CBFC से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट कब घोषित की जाएगी.   

यह भी पढ़ें: मोहब्बत रफी की वो बात, जिससे हिल गया था राज कपूर का ईगो, राजेंद्र कुमार ने किया बचाव और बन गया सबसे आइकॉनिक सॉन्ग

Advertisement
Featured Video Of The Day
रामभक्तों के दोषियों पर कब होगी कार्रवाई? क्या बड़े चेहरों तक पहुंचेगी जांच?
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Bollywood