सलमान खान के करीबी का निधन, 42 साल से था साथ, इमोशनल भाईजान ने लिखा- काश मैं तुम्हें गालियां दे पाता

सलमान खान ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्त और भाई सुशील कुमार को श्रद्धांजलि दी है और बताया कि वह 42 साल से साथ था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Salman Khan Photo: सलमान खान ने दोस्त के निधन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिन तीन पोस्ट शेयर किए, जिसकी शुरुआत उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कीं, जिनमें वह क्लासिक ब्लैक फेडोरा पहने नजर आए और अपने खास अंदाज में शानदार स्वैग दिखाया. लेकिन अगले ही पोस्ट में उन्होंने फैंस को एक दुखद खबर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके करीबी, जो 42 साल से उनके साथ थे उनका निधन हो गया. इसके साथ उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं. वहीं इस पोस्ट के बाद सुपरस्टार ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है.  

सलमान खान ने दोस्त को दी श्रद्धांजलि

सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन पर एक इमोशनल ट्रिब्यूट शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह आदमी 42 साल से मेरे लिए भाई जैसा रहा है. सबसे अच्छा, सबसे दयालु और सबसे मददगार. चाहे वह खुद कितनी भी मुश्किल में क्यों न हो, उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी. वह नाचता-गाता रहता था और सबसे बुरे हालात में भी उसे न कोई दर्द होती थी. न कोई तनाव. चाहे बात फाइनेंशियल हो, इमोशनल हो या फिजिकल. वह हमेशा यही कहता था कि "कोई फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा."

सलमान खान ने सुशील कुमार को बताया भाई

उसका नाम सुशील कुमार है. या कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था. अलविदा भाई! तुम एक सच्चे मर्द की तरह जिए और मौत से एक 'हेवीवेट चैंपियन' की तरह लड़े. तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं हैं भाई. बस तुम्हारी यादें और हमारी हंसी-खुशी के पल हैं. मेरा भाई (प्रा) अपने चेहरे पर मुस्कान लिए इस दुनिया से गया. क्या बात है भाई! कोई पहले जाता है, कोई बाद में. एक न एक दिन हम सबको जाना ही है. पता नहीं कब और कैसे. इसलिए, कुछ ऐसा करके जाओ कि लोग तुम्हें याद रखें. अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की का मजा लो. चियर्स भाई! लगता है मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी.

Advertisement

सलमान खान ने लिखा- मजे करो भाई

आगे उन्होंने लिखा, मजे करो, मेरे भाई. तुमने यह दुनिया छोड़ दी. मैंने तुम्हारी पत्नी से बात की. उसे पता है कि तुमने उसे किसी और के लिए छोड़ दिया है. हाहा! काश मैं तुम्हें गालियां दे पाता, गुस्सा कर पाता, या रो पाता, जो मैं आसानी से कर लेता हूं. लेकिन तुम्हारे लिए, मेरी आंखों से एक भी आंसू नहीं निकला. मैं सोशल मीडिया पर लोगों को "RIP," "RSVP," वगैरह लिखते हुए देखता हूं. तुम चले गए, भाई. और मैं तुम्हें "लाश" नहीं कहूंगा, क्योंकि तुम्हारे पास कभी शरीर था ही नहीं. इसलिए मैं तुम्हें "सुशील कुमार" ही कहूंगा. कोई "शांति से विश्राम" (RIP) नहीं. जागो, और अपनी असलियत का सामना करो. आह्ह्ह्ह... मजे करो. चीयर्स, भाई. सब कुछ अच्छा-खासा चल रहा था और तुमने मेरे लिवर और किडनी खराब कर दिए. और यह तस्वीर दिखाती है कि मैं असल में कौन हूं.  

ये भी पढ़ें- 'अब होगा इनका शो बंद' कपिल शर्मा के शो के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

Featured Video Of The Day
Punjab Election: बंगाल में SIR और Mamata Banerjee की हार पर क्या बोले AAP के मंत्री? | NDTV India