सलमान खान रोक नहीं पाए आंसू, कौन थीं कुमुद राणे जिनके निधन से शोक में डूब गया खान परिवार

9 जून को सलमान खान पर दुखों का पहाड़ टूट गया. उनकी करीबी कुमुद राणे का निधन हुआ और इस खबर ने पूरी खान फैमिली का दिल भी तोड़ दिया. आखिर ये कुमुद थीं कौन जिनका जाना सलमान के परिवार को इतना हिला गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन थीं कुमुद राणे?
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे के निधन पर खान परिवार समेत यूलिया वंतूर ने शोक व्यक्त किया है. सलमान खान के भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता खान शर्मा और करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुमुद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्हें अलविदा कहने जब सलमान खान पहुंचे तो अपने आंसू रोक नहीं पाए. सलमान को इस हालत में देख हर किसी के मन में यही सवाल था कि कुमुद राणे आखिर हैं कौन जिनके साथ सलमान के परिवार के इतने करीबी रिश्ते थे. अर्पिता खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्हें बहन बताया था.

कौन थीं कुमुद राणे?

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक कुमुद राणे एक जानी मानी बिजनेसमैन थीं और दुबई में 'रेन ब्यूटी बार' की फाउंडर थीं. ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में अपने कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले थे. प्रोफेशनल सक्सेस के अलावा अगर पर्सनल लाइफ में सलमान खान के परिवार से नजदीकी की बात करें तो उनके साथ उनकी गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती थी. परिवार की पुरानी दोस्त होने के नाते कुमुद का सलमान भाई के पूरे परिवार के साथ अच्छा रिश्ता था.

कैसे हुआ कुमुद राणे का निधन?

कुमुद राणे ने 9 जून 2026 को इस दुनिया को अलविदा कहा. उनका निधन मुंबई में हुआ. वे लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं. उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा और सोहेल खान समेत खान परिवार के दूसरे सदस्य भी पहुंचे. इस दौरान परिवार गमगीन नजर आया.

कुमुद को याद करते हुए एक्टर सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर कुमुद के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसमें वह एक इवेंट के दौरान उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं. सोहेल ने कुमुद के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए लिखा, "आज मैंने अपनी प्यारी बहन को खो दिया. दुनिया में कोई भी उसकी जगह नहीं ले सकता. मेरी संवेदनाएं जग्गी और कबीर के साथ हैं, क्योंकि कुमुद उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं. ऐसे समय में लगता है कि जिंदगी कितनी नाइंसाफी करती है और आप भगवान पर सवाल उठाने लगते हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हों, खुश रहें. हम उन्हें हमेशा याद करेंगे."

Advertisement

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर कुमुद के साथ तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, "प्यारी कुमु, तुम्हारे साथ बिताए गए हर पल को हमेशा याद रखूंगी. आपका अपनापन, प्यार और मजाकिया अंदाज बहुत याद आएगा. हम आपसे प्यार करते हैं. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, मेरी प्यारी दोस्त."

Advertisement
Featured Video Of The Day
कश्मीर को कारगिल और लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला टनल अब खुलने को तैयार
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Kumud Rane. Kumud Rane Funeral
Entertainment
Bollywood