सलमान खान की हीरोइन की 4 फोटो, साउथ की दिव्या भारती का मिला टैग, परिवार के लिए छोड़ा 100 फिल्मों का करियर

फिल्मी दुनिया में जब तेजी से चमकीं सलमान खान की एक्ट्रेस रंभा को लोगों ने 'साउथ की दिव्या भारती' का टैग दिया. आज फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सलमान खान की हीरोइन रंभा की 4 फोटो
नई दिल्ली:

90 के दशक का दौर भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास था. इसी समय कई नई और खूबसूरत अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई, जिन्होंने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया. इन्हीं में से एक नाम था एक्ट्रेस रंभा का, जिन्हें लेकर उस समय फिल्मी दुनिया में एक दिलचस्प तुलना बहुत चर्चा में रही. कई दर्शक और फिल्म समीक्षक उन्हें 'साउथ की दिव्या भारती' कहकर बुलाते थे. यह तुलना उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और करियर के शुरुआती दौर की तेजी को देखकर होती थी. रंभा का जन्म 5 जून 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था. उनका असली नाम विजयलक्ष्मी है. उनको बचपन से ही अभिनय और डांस में रुचि थी. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में फिल्मों में कदम रखा. 

मलयालम फिल्म से 16 की उम्र में किया डेब्यू

साल 1992 में आई मलयालम फिल्म 'सरगम' से उन्होंने डेब्यू किया. उस समय उनकी उम्र महज 16 साल थी. पहली ही फिल्म में उन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और उनका चेहरा धीरे-धीरे साउथ सिनेमा में पहचान बनाने लगा. इसके बाद उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में तेजी से काम करना शुरू किया और बहुत कम समय में वह एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं. 

ये भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 1: पहले दिन राम चरण की फिल्म की बंपर ओपनिंग, भारत में 50 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार

दिव्या भारती से हुई तुलना

यहीं से उनकी तुलना दिव्या भारती से शुरू हुई. दिव्या भारती ने भी बहुत कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बनाई थी और अपने छोटे से करियर में ही सुपरस्टार जैसी लोकप्रियता हासिल कर ली थी. रंभा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनकी मासूमियत, बड़ी आंखें और कैमरे के सामने दमदार अभिनय ने दर्शकों को आकर्षित किया. साथ ही उनकी फिल्मों की तेज रफ्तार और लगातार हिट प्रोजेक्ट्स ने उन्हें उस समय की सबसे चर्चित नई एक्ट्रेस बना दिया. इसी वजह से मीडिया ने उन्हें 'साउथ की दिव्या भारती' कहना शुरू कर दिया. 

Advertisement

सलमान खान की जुड़वा से हुई फेमस

रंभा ने जल्द ही बॉलीवुड का रुख किया और 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ 'जुड़वा' और 'बंधन', गोविंदा के साथ कॉमेडी फिल्मों और अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे सितारों के साथ कई फिल्मों में काम किया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और ग्लैमरस रोल्स ने उन्हें 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया. खासकर 'जुड़वा' में उनका किरदार आज भी याद किया जाता है. 

परिवार के लिए फिल्मों से बनाई दूरी

अपने पूरे करियर में रंभा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, भोजपुरी और बंगाली फिल्में शामिल हैं. उन्हें कई फिल्मों के लिए नामांकन भी मिले और उन्होंने टीवी शोज में जज के रूप में भी काम किया. धीरे-धीरे उन्होंने साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना ली. साल 2010 में रंभा ने कनाडा के बिजनेसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली. इसके बाद वह पारिवारिक जीवन में व्यस्त हो गईं और अपने बच्चों की परवरिश में समय देने लगीं. हालांकि वह समय-समय पर टीवी शो और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- हिना खान और शिल्पा शिंदे का सोशल मीडिया बिग बॉस शुरू, ये रिश्ता एक्ट्रेस की पीएम मोदी से गुहार, कहा- छोड़ दो सारे क्रिमनल 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
"बेटा, मैं नहीं बचूंगी... मेरी बेटी को बचा लो!" दिल्ली अग्निकांड में जान बचाने वाले पुलिस जवान की आपबीती
Topics mentioned in this article