90 के दशक की एक सुपरहिट हीरोइन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में ये एक फेमस लस्सी शॉप पर बड़े मजे से लस्सी की चुस्की लेती नजर आती हैं. लेकिन जैसे ही कैमरा बंद होता है ये गिलास एक तरफ रख देती हैं. बस कुछ सेकंड की इसी क्लिप ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कोई इसे सिर्फ रील का हिस्सा बता रहा है तो कोई इसे रील और असली जिंदगी का फर्क कह रहा है. दिलचस्प बात ये है कि इस छोटे से वीडियो ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है. अब इस वायरल क्लिप की वजह से सलमान खान की पहली हीरोइन रह चुकीं भाग्यश्री फिर से सुर्खियों में आ गई हैं.
वाराणसी की लस्सी और वायरल हो गई रील
हाल ही में भाग्यश्री वाराणसी की फेमस पहलवान लस्सी पर पहुंची थीं. यहां उन्होंने सोशल मीडिया के लिए एक रील शूट की. वीडियो में ये बड़े मजे से लस्सी का स्वाद लेती नजर आती हैं. लेकिन जैसे ही कैमरा ऑफ होता है, ये गिलास एक तरफ रख देती हैं. बस यहीं से वीडियो ने नया मोड़ ले लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ट्रोल भी हुईं, सपोर्ट भी मिला
वीडियो सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने कहा कि भाग्यश्री ने सिर्फ रील के लिए लस्सी पी और बाद में गिलास छोड़ दिया. वहीं कई यूजर्स उनके सपोर्ट में भी उतर आए. एक यूजर ने लिखा कि एक्ट्रेस का काम कैमरे के सामने परफॉर्म करना है, इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं है. दूसरे यूजर ने कहा कि फूड रील्स में पूरा गिलास खत्म करना जरूरी नहीं होता. कैमरे के लिए एक-दो सिप लेना बिल्कुल आम बात है.
रील और रियल लाइफ की फिर हुई चर्चा
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर रील और रियल लाइफ को लेकर फिर बहस शुरू हो गई. लोगों का कहना है कि कैमरे पर जो दिखता है, जरूरी नहीं कि पूरी कहानी भी वही हो. हालांकि वायरल वीडियो में भी ये साफ नहीं दिखता कि बाद में भाग्यश्री ने लस्सी पी या नहीं. ऐसे में सिर्फ इस क्लिप के आधार पर कोई नतीजा निकालना सही नहीं होगा. फिर भी इंटरनेट पर इस वीडियो की चर्चा लगातार जारी है.
पहलवान लस्सी भी आ गई लाइमलाइट में
भाग्यश्री के इस वायरल वीडियो का फायदा वाराणसी की मशहूर पहलवान लस्सी को भी मिला. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस दुकान की भी खूब चर्चा होने लगी. वैसे भी ये जगह लंबे समय से स्थानीय लोगों, टूरिस्ट्स और कई सेलिब्रिटीज की पसंदीदा जगह रही है. अब एक बार फिर इसका नाम इंटरनेट पर छाया हुआ है.