राजपाल यादव से पहले इस सुपरस्टार की मदद के लिए भी आगे आए थे सलमान खान, पाकिस्तान की जेल में काटे थे दो साल

भारतीय फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं. दरअसल, एक फिल्म के लिए उन्होंने 9 करोड़ रुपए की रकम नहीं दी थी, जिसके चलते वो जेल में है लेकिन उनसे पहले भी कई एक्टर फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव से पहले इस एक्टर ने झेली आर्थिक मार
नई दिल्ली:

कई बार ऐसा होता है की फिल्म एक्टर कर्ज में डूब जाते हैं, जिसके चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ता है. कुछ ऐसा ही इन दिनों मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव के साथ हुआ हैं. दरअसल, एक फिल्म से जुड़े भुगतान के चलते उन्होंने 9 करोड़ रुपए की रकम वापस नहीं की, जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया और अभी राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं. हालांकि, राजपाल ऐसे पहले एक्टर नहीं है, जिनका दिवालिया हुआ है उनसे पहले एक और ऐसे एक्टर रहे हैं, जो पाकिस्तान की जेल में 2 साल बिता कर आए थे. वहीं जब इंडस्ट्री को पता चला कि उन्हें फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था. आइए आपको बताते हैं उस एक्टर के बारे में.

कौन हैं अवतार किशन हंगल

अवतार किशन हंगल जिन्हें हम एके हंगल के नाम से भी जानते हैं, वो न केवल एक एक्टर बल्कि एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे. उनका जन्म 1 फरवरी 1914 को सियालकोट (अब पाकिस्तान में) एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन पेशावर में ही बिताया, वो 1929 से 1947 तक भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक्टिव रहे थे. पार्टीशन के बाद वो पाकिस्तान में ही रह गए, लेकिन उन्हें कराची जेल में गिरफ्तार कर लिया गया. 2 साल तक वो जेल में रहे, इसके बाद कई कठिनाइयों का सामना करके वो भारत आ गए.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की मदद करने वालों को मीका सिंह का मैसेज, बोले- प्लीज सिर्फ अनाउंसमेंट पोस्ट न करें...

सिर्फ 20 रूपये लेकर मुंबई आए एके हंगल

एके हंगल भारत आना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे. वो अपनी जेब में केवल 20 रु. लेकर मुंबई आए, उस समय उनकी उम्र कम थी. उन्होंने मुंबई आकर दर्जी का काम शुरू किया, जहां उन्हें 500 रुपए महीने की तनख्वाह मिलती थी. 52 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म तीसरी कसम से बॉलीवुड में कदम रखा, इसके बाद उन्होंने करीब 4 दशकों तक फिल्मों में काम किया. उन्होंने अभियान, गुड्डी, बावर्ची, छिछोरे, अवतार, राम तेरी गंगा मैली और खतरनाक जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का रोल निभाया.

ऐसे हुए एके हंगल दिवालिया

एके हंगल को शोले में रहीम चाचा के किरदार में खूब पसंद किया जाता है, ये उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. 2001 में उन्होंने लगान फिल्म में भी शंभू काका का रोल किया, लेकिन शूटिंग के दौरान वो बाथरूम में गिर गए और 30 दिन तक अस्पताल में रहे. इसके बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया, लंबे समय तक वो बीमार रहे और अपने जीवन के आखिरी दिनों में आर्थिक परेशानियों का सामना किया, वो लगभग दिवालिया हो गए थे. 2011 में जब उनकी हालत की खबर आई, तो फिल्म इंडस्ट्री से सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर भी उनकी मदद के लिए आगे आएं. हालांकि, 2012 में 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन पर भारी पड़ता था ये विलेन, 360 फिल्मों में बने खलनायक, आज भी हैं पॉपुलर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case वाले बाबा कमरुद्दीन के हाथ में जहर वाले लड्डू का CCTV फुटेज | Delhi Murder Case
Topics mentioned in this article