37 साल पुरानी वो फिल्म, जिससे रातोंरात स्टार बने सलमान खान, नई नवेली एक्ट्रेस से भी कम थी फीस, आज है कल्ट

सलमान खान आज फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार हैं. उनके स्टारडम के आगे दूर-दूर तक कोई नहीं टिकता लेकिन एक जमाना ऐसा था जब उन्हें फिल्म की लीड एक्ट्रेस जो डेब्यू करने चली थी उससे भी कम पैसे मिले थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान और भाग्यश्री ने 1989 में मैंने प्यार किया से करियर की शुरुआत की थी
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान और भाग्यश्री ने साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया' से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इस फिल्म ने दोनों को यानी सलमान खान और भाग्यश्री को रातोंरात स्टार बना दिया. रोमांटिक कहानी और दोनों कलाकारों की ताजगी ने इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया, लेकिन दर्शकों को अब इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा चौंका रहा है. भाग्यश्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उन्हें सलमान खान से कहीं ज्यादा फीस मिली थी. एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें सलमान खान से करीब पांच गुना ज्यादा पैसे मिले थे. उस समय सलमान इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि भाग्यश्री भी डेब्यू कर रही थीं. इसके बावजूद भाग्यश्री को ज्यादा पैसे देकर साइन किया गया था.

भाग्यश्री को क्यों मिले सलमान से ज्यादा फीस

भाग्यश्री ने साफ कहा कि बॉलीवुड में किसी कलाकार की फीस टैलेंट से ज्यादा डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करती है. यह एक नॉर्मल बिजनेस का मामला है. उन्होंने आगे बताया कि महिला कलाकार कितनी भी मेहनत कर ले, अगर प्रोड्यूसर को लगे कि कोई दूसरी एक्ट्रेस कम पैसे में काम कर सकती है तो वे उसी पर अड़े रहते हैं.

उन्होंने कहा, “जब तक सभी महिलाएं एकजुट होकर अपनी कीमत पर अड़ी नहीं रहेंगी, तब तक हालात नहीं बदलेंगे.” भाग्यश्री ने इसे रियल एस्टेट के एग्जाम्पल से भी समझाया. ठीक वैसे ही जैसे लोग स्विमिंग पूल वाली प्रॉपर्टी के लिए ज्यादा पैसे देते हैं, फिल्म में भी कलाकार की पूरी ‘वैल्यू' (ब्रांड वैल्यू, अपील आदि) को देखा जाता है.

यह भी पढ़ें: VIRAL: थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ के बीच फंसी तृषा कृष्णन, मची अफरा-तफरी, खुद को यूं संभालती दिखी एक्ट्रेस

मैंने प्यार किया के लिए सलमान के कितनी मिली थी फीस

Advertisement

फिल्म के लिए सलमान खान की फीस 31,000 रुपये तय हुई थी, जो बाद में फिल्म की सक्सेस देखते हुए 75,000 रुपये कर दी गई. वहीं भाग्यश्री को 1.5 लाख रुपये मिले. फिल्म की कोस्टार परवीन दस्तूर ने भी यह बात पहले कही थी कि सेट पर सबसे ज्यादा फीस भाग्यश्री को ही मिली थी.

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर की मौत के बाद जब पहली बार सेट पर गईं नीतू कपूर, बोलीं- मैं हर शॉट से पहले कांप जाती थी, हिम्मत नहीं बची थी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: विजय 'राज' में 'Yogi अंदाज़' में महिलाओं की सुरक्षा!