सुपरस्टार सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे शर्टलेस नजर आ रहे हैं. अपनी फिट बॉडी और एब्स दिखाते हुए सोफे पर आराम करते हुए सलमान खान ने यह फोटो पोस्ट की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया. भाईजान की इस तस्वीर पर उनके फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लेकिन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो हो रही है वह सलमान खान की एक्स मंगेतर हैं.
सलमान खान का खास पोस्ट
दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी राय में, अकेले रहने के दो तरीके हैं 'अकेला' (Alone) और 'तन्हा' (Lonely). 'अकेला' होना आपकी अपनी मर्जी होती है, जबकि 'तन्हा' आप तब महसूस करते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता... अब इसके आगे आपको खुद ही तय करना है कि आपको क्या करना है.' इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनकी फिटनेस की तारीफ में कमेंट्स करना शुरू कर दिया.
संगीता बिजलानी ने किया कमेंट
लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी एक्स मंगेतर संगीता बिजलानी के कमेंट पर गया. उन्होंने तस्वीर पर सिर्फ “Ufff…” लिखा और आग वाली इमोजी भी लगाई. यह छोटा सा कमेंट तुरंत वायरल हो गया. फैंस और मीडिया पेजेस पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. सलमान खान और संगीता बिजलानी का नाम सालों पहले बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपलों में शुमार था. दोनों की शादी तक की खबरें आई थीं. बाद में रिश्ता टूट गया, लेकिन दोनों दोस्त बने रहे. आज भी वे पार्टियों, बर्थडे और फैमिली फंक्शन्स में साथ नजर आते हैं. ऐसे में संगीता का यह रिएक्शन फैंस को पुराने दिनों की याद दिला गया. सलमान हाल ही में अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं. वजन कम करने के साथ-साथ वे अपनी बॉडी को और बेहतर बनाने में लगे हैं. आगामी फिल्मों को देखते हुए यह तैयारी काफी जरूरी है.
आने वाली फिल्में
सलमान हाल ही में ‘सिकंदर' में नजर आए थे. अब उनकी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' है, जो गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है. इसके अलावा नयनतारा के साथ एक बड़ी फिल्म भी बन रही है. सलमान खान की फिटनेस और उनके पुराने रिश्तों की चर्चा हमेशा फैंस को आकर्षित करती है. इस बार भी उनकी तस्वीर और संगीता का रिएक्शन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.