सलमान खान ने प्रीति जिंटा को पंजाब किंग्स की जीत पर दी बधाई, फैंस ने क्यों कहा- 12 साल बाद मिला जवाब

सलमान खान ने प्रीति जिंटा को पंजाब किंग्स की जीत के बाद बधाई दी, जिसके बाद उनका 2014 का पुराना ट्वीट फिर चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान ने प्रीति जिंटा को दी बधाई
नई दिल्ली:

आईपीएल के मैदान पर जीत का जश्न हो और बॉलीवुड का तड़का न लगे, ऐसा भला कैसे हो सकता है. इस बार चर्चा में हैं सलमान खान और प्रीति जिंटा, जिनकी दोस्ती और मजेदार केमिस्ट्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई है. पंजाब किंग्स की हालिया जीत के बाद सलमान खान ने प्रीति जिंटा को खास अंदाज में बधाई दी, लेकिन इसके साथ ही इंटरनेट को उनका सालों पुराना ट्वीट भी याद आ गया. अब फैन्स पुराने और नए ट्वीट को जोड़कर जमकर मजे ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद सलमान खान ने अपनी को-स्टार और दोस्त प्रीति जिंटा को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा कि टीम अच्छा खेल रही है और प्रीति को खास तौर पर शुभकामनाएं दीं. बस फिर क्या था, ये ट्वीट देखते ही फैन्स को 2014 का उनका वायरल ट्वीट याद आ गया.

पुराना ट्वीट फिर चर्चा में

साल 2014 में सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में पूछा था, ‘जिंटा की टीम जीती क्या'. उस समय ये ट्वीट काफी वायरल हुआ था. अब जब पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की और सलमान ने बधाई दी, तो लोगों ने इसे उसी पुराने ट्वीट का जवाब मान लिया. इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि 12 साल बाद आखिरकार उस सवाल का जवाब मिल गया है.

Advertisement

ये भी पढे़ं- 14 अप्रैल को आई थी वो फिल्म, हीरो ने 51 में एक्टिंग से लिया संन्यास, बॉलीवुड में बना रीमेक, हो गई डिजास्टर

फैन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पूरे मामले पर जमकर रिएक्शन दिए. किसी ने लिखा कि ये ट्वीट का सीक्वल है, तो किसी ने कहा कि सलमान ने अपनी ही कहानी पूरी कर दी. कुछ यूजर्स ने तो मजाक में ये भी कहा कि जीटीए 6 से पहले सलमान का ट्वीट रीक्रिएट हो गया. कुल मिलाकर ये पूरा मामला इंटरनेट के लिए एंटरटेनमेंट बन गया.

Advertisement

मैच में किसने किया कमाल

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 69 रन बनाए, जबकि प्रियंश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने भी फिफ्टी लगाई. टीम ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया और जीत के बाद जश्न का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का युधिष्ठिर, आखिरी इच्छा थी मौत के बाद अंतिम यात्रा में शरीर पर डाला जाए लाल झंडा

Featured Video Of The Day
Baruipur Case के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का एनकाउंटर; पुलिस हिरासत से भागते वक्त मारी गोली
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Preity Zinta