डायरेक्टर कबीर खान जो 'एक था टाइगर' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ने अपनी पत्नी - मिनी माथुर को एक इलेक्ट्रिक MINI Cooper SE गिफ्ट की है. मिनी ने कार की डिलीवरी के पलों को ऑनलाइन शेयर किया, और MINI और Big Boy Toyz का शुक्रिया अदा किया. इस पोस्ट के साथ ही यह भी बताया कि यह कार एक बहुत ही खास और सोच-समझकर दिया गया गिफ्ट था. बता दें कि Mini Cooper SE में 32.6 kWh का बैटरी पैक लगा है, जो एक बार चार्ज करने पर 275 km तक की रेंज देने का दावा करता है. यह 182 bhp की पीक पावर और 270 Nm का टॉर्क पैदा करती है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे मजेदार इलेक्ट्रिक हैचबैक कारों में से एक बन जाती है.
मिनी की मिनी कूपर में क्या है खास?
ये कार उन लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है जो पॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुए बेतर परफॉर्मेंस चाहते हैं. इस कार की टॉप-स्पीड 150 km/h है. Cooper SE में चार ड्राइव मोड भी दिए गए हैं - Mid, Sport, Green और Green+. Mini Cooper SE, 50kW के चार्जिंग पॉइंट से सिर्फ 36 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक फास्ट-चार्ज हो सकती है.
मिनी को गिफ्ट में मिली यह कार 2023 का मॉडल है और यह 2,200 किलोमीटर ही चली है जिससे पता चलता है कि इसका इस्तेमाल बहुत ही कम हुआ है. यह कार इसके पहले मालिक के नाम पर है और चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड है.
वर्कफ्रंट पर कबीर खान?
काम के मोर्टे पर अगर कबीर खान की फिल्मोग्राफी देखी जाए तो उनकी आखिरी फिल्म साल 2024 में आई थी. इस साल उनकी दो फिल्में आईं माय मेलबर्न और चंदू चैम्पियन. दोनों ही फिल्मों की कोई खास चर्चा नहीं रही. उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो इनमें एक था टाइगर, सुल्तान, बजरंगी भाईजान, 83 जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की पगड़ी में सिगरेट पीते हुए वायरल फोटो का सच आया सामने, आदित्य धर ने दी ये सफाई