सलमान खान ने फिर साबित किया यारों के यार हैं वो, पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर दिया सरप्राइज

सलमान खान की दरियादिली और दोस्तों के लिए उनके दिलदार रवैये के बारे में आपने सुना होगा लेकिन इस बार एक सीनियर डायरेक्टर ने उनकी तारीफ की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान ने छू लिया सुभाष घई का दिल
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर जाते हैं. ऐसा हम सलमान के लिए हमेशा सुनते आए हैं और देखा भी है किस तरह उन्होंने अपने दोस्तों और उनके बच्चों तक सपोर्ट किया है. चाहे किसी कैम्पेन का हिस्सा बनना हो या उन्हें लॉन्च करने के लिए प्लैटफॉर्म देना. काम के अलावा सलमान पार्टी करने के लिए भी अपने करीबियों के बीच रहना ही पसंद करते हैं. अभी जैकी श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में ही कुछ ऐसा हुआ कि निर्देशक सुभाष घई उनके मुरीद हो गए. मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते रहते हैं. सोमवार (2 फरवरी) को निर्देशक ने सलमान खान की जमकर तारीफ की.

उन्होंने सलमान को जमीन से जुड़ा, विनम्र और बड़े दिल वाला व्यक्ति बताया. सुभाष का कहना है कि सलमान अपने सीनियर्स का हमेशा सम्मान करते हैं और उनका खास ख्याल रखते हैं. सुभाष ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. इसमें सुभाष के साथ सलमान और जैकी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: खूबसूरती के मामले में करीना-करिश्मा से नहीं कम नहीं आलिया भट्ट की ननद, तस्वीरें देख कहेंगे हीरोइन क्यों न बनी

पोस्ट शेयर कर निर्देशक ने लिखा, "सलमान खान वाकई बहुत ही विनम्र और बड़े दिल वाले सितारे हैं. वे अपने सीनियर्स का दिल से, सोच और व्यवहार से खास सम्मान करते हैं, जैसे ही मैंने उन्हें एक मैसेज भेजकर और जैकी श्रॉफ के जन्मदिन की छोटी-सी शाम में आने का निमंत्रण दिया, उन्होंने हमें आकर सरप्राइज कर दिया और उस शाम को और भी खास बना दिया. धन्यवाद सलमान, हमेशा खुश रहें."

बता दें कि 1 फरवरी को जैकी श्रॉफ का जन्मदिन उनके दोस्तों ने मिलकर मनाया था, जिसमें इंडस्ट्री के अन्य लोगों के साथ सलमान खान ने शिरकत की थी. सलमान खान की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे. इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा, फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका में दिखेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Box Office Report: धुरंधर की सुनामी के बीच सनी देओल की बॉर्डर 2 ने मारी दहाड़, चार दिन में फीकी पड़ी मर्दानी 3

यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है. 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. फिल्म के मेकर्स ने इसका गाना मातृभूमि और टीजर जारी कर दिए हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साल 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष की कहानी को बयां किया गया है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया था.
 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: PAK की वकालत कर रहे डॉ हामिद की खुद पाक पैनलिस्ट ने बखिया उधेड़ दी!