सलमान-ऐश्वर्या की 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए नहीं था 'तड़प तड़प के' गाना, जिसे सुनकर आज भी रोने लगते हैं भाईजान, केके की आवाज में बना कल्ट

संगीतकार इस्माइल दरबार ने एक बातचीत में खुलासा किया था, "हम दिल दे चुके सनम" के सबसे यादगार दिल तोड़ने वाले गीतों में से एक "तड़प तड़प के" मूल रूप से संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए नहीं बनाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सलमान-ऐश्वर्या की फिल्म के लिए नहीं बना था 'तड़प-तड़प के' सॉन्ग, भाईजान को कर देता है इमोशनल
नई दिल्ली:

सलमान- ऐश्वर्या की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट के नाम से रिलीज किया गया  था. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा म्यूजिकल फिल्म है.  फिल्म में सलमान खान , अजय देवगन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे. फिल्म ऐसे शादीशुदा जोड़े पर बनी है, जिसे पता चलता है कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है और वह उन दोनों को मिलाने का फैसला करता है.  कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म पाकिस्तानी फिल्म सरगम ​​पर आधारित है , जो 1995 में रिलीज हुई एक म्यूजिकल रोमांस फिल्म है.

इस फिल्म की शूटिंग गुजरात - राजस्थान सीमा क्षेत्र के साथ-साथ हंगरी के बुडापेस्ट में भी की गई थी , जिसमें  इटली को दिखाया गया है.  यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई. हम दिल दे चुके सनम को 45वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में 17 श्रेणियों में नामांकित किया गया . हालांकि आज हम फिल्म के गाने के बारे में बात करेंगे. इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए और आज भी गाए सुने जाते हैं. खासकर फिल्म का गाना 'तड़प तड़प के इस दिल से' ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म का यह गाना फिल्म के लिए नहीं लिखा गया था, फिर कैसे यह गाना फिल्म में शामिल किया गया. हम आपको बताते हैं... 

संगीतकार इस्माइल दरबार ने एक बातचीत में खुलासा किया था, "हम दिल दे चुके सनम" के सबसे यादगार दिल तोड़ने वाले गीतों में से एक "तड़प तड़प के" मूल रूप से संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए नहीं बनाया गया था. इस्माइल दरबार ने कहा कि गीत को पहले किसी अन्य फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया जा रहा था, इससे पहले  यह 1999 में भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बन गया.  उन्होंने कहा, ये उस वक्त की बात कर रहा हूं, जब मुझे 'हम दिल दे चुके सनम' नहीं मिली थी. ये किसी और बड़ी फिल्म के लिए मैं स्क्रैच कर रहा था.  संगीतकार ने अपनी सफलता से पहले अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, भंसाली ने उन्हें फिल्म के लिए बुलाया और गाना सुनने से पहले उनके साथ काम करने में कई महीने बिताए. जब भंसाली ने यह गाना सुना तो कहा, आज इस्माइल, मैंने मेरी फिल्म पूरी की.  ट्रैक सुनने के बाद भंसाली ने उनसे कहा था कि उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि फिल्म को अपने अंतराल तक कहां पहुंचना चाहिए और इसे कैसे समाप्त करना चाहिए. दरबार "इंडियन आइडल" के एक एपिसोड के दौरान यह बात कही.

यह भी पढ़ें -  नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक

Advertisement

उन्होंने बताया, जब पहली बार मैं ये गाना कर रहा था, तब मैं पहली बार मिला था केके से. और मैंने उसको गाना सुनाया.  जब केके को गाना सुनाया तो उसने कहा यह मेरी स्टाइल का नहीं है. मैं इसे कैसे गा सकता हूं.  हालांकि दरबार ने केके को आश्वस्त किया कि केके की आवाज गाने के लिए सही है. केके अंतत सहमत हो गए.  जब गाना तैयार हुआ तो सबसे पहले केके की पत्नी सुनकर रोई.  कहा जाता है कि यह गाना सलमान के  दिल के काफी करीब  है. वह आज भी यह गाना सुनकर रो पड़ते हैं. 
 

Featured Video Of The Day
प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले राहुल गांधी, दिल्‍ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Topics mentioned in this article
Salman Khan Aishwarya Rai
Salman Khan Aishwarya Rai Controversy
Salman Khan Aishwarya Rai Love Story
Salman Khan Aishwarya Rai News
Salman Khan Aishwarya Rai Movie Name