90s के सलमान खान की 10 तस्वीरें, 5वीं देख फैंस बोले- भाई जैसा कोई नहीं

90s के दशक में सलमान खान की हैंडसमनेस और उनकी फिल्मों का अलग ही जलवा था. हम आपको दिखाने जा रहे हैं सलमान खान की 90 के दशक की 10 ऐसी तस्वीरें, जिनके आगे टॉम क्रूज और ऋतिक रोशन भी फेल नजर आते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Salman Khan Ki Jawani Ki 10 Photos: सलमान खान की 90s के दशक की 10 तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बीते तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. 90 के दशक से शुरू हुआ टाइगर का सफर आज भी सिनेमा में दहाड़ मार रहा है. सलमान के फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहने का सबसे बड़ा कारण है उनकी हैंडसमनेस है, जो 59 की उम्र में आज भी बरकरार है. भाईजान का अपना अलग स्वैग और स्टाइल रहा है, जो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम एक्टर से अलग करता है. 90 के दशक में सलमान खान की हैंडसमनेस और उनकी फिल्मों का अलग ही जलवा था. इस खास स्टोरी में हम आपको दिखाने जा रहे हैं सलमान खान की 90 के दशक की 10 ऐसी तस्वीरें, जिनके आगे टॉम क्रूज और ऋतिक रोशन भी फेल नजर आते हैं.

सलमान खान ने  80 के दशक के आखिर में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

इसके बाद साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया ने सलमान को स्टार बनाया था.

इसमें सलमान खान बेहद पतले और लंबे-लंबे बाल वाले लुक में भी हैंडसम दिख रहे थे.

90 के दशक में उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में 'साजन' और 'हम आपके हैं कौन' हैं.

करण अर्जुन, जुड़वां, प्यार किया तो डरना क्या, बीवी नंबर 1, हम दिल दे चुके सनम और हम साथ-साथ हैं भी सुपरहिट फिल्में हैं.

सलमान खान ने फिल्म प्यार किया तो डरना क्या (1998) से पर्दे पर पहली बार अपनी मसस्ल फ्लॉन्ट की थी.

इस फिल्म के बाद सलमान खान ने हर फिल्म में शर्ट उतारने का रिवाज चालू कर दिया था.

सलमान खान साल 2004 में दुनिया के सातवें सबसे हैंडसम एक्टर के तौर पर चुने गए थे.

सलमान की 90 के दशक की आखिरी फिल्म हम साथ-साथ हैं थी, जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है.

2000 से 2003 के मध्य तक सलमान खान की झोली में फ्लॉप फिल्म की भरमार होने लगी थी.

साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम ने बॉलीवुड में सलमान खान का सितारा एक बार फिर चमका दिया था.


 

Featured Video Of The Day
चंदा विवाद पर ओवैसी ने चंपत राय को घेरा, कही ये बात!
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Salman Khan Best Photos
Salman Khan Youth Pictures
Salman Khan 90's Photos
Salman Khan Ki Jawani Ki 10 Photos