Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती, हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे फैन्स

Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्हें क्यों भर्ती करवाया गया इसे लेकर अभी अपडेट शेयर नहीं की गई ना ही परिवार ने कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलीम खान अस्पताल में भर्ती
Social Media
नई दिल्ली:

Salim Khan Health Updates: सलमान खान के पिता सलीम खान को तबीयत बिगड़ने के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती करावाया गया है. IANS से मिली जानकारी के मुताबिक शरीर में सूजन की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान, जो जावेद अख्तर के साथ अपनी मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद के तौर पर मशहूर हैं और एक्टर सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के पिता हैं. उनकी सेहत से जुड़ी इस अपडेट ने अचानक सभी को परेशान कर दिया है. बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के बांद्रा में लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है, जो परिवार के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स वाले घर के पास है. अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी टाइट है और सलमान खान से लेकर उनकी बहन अल्वीरा और बहनोई आयूष शर्मा तक वहां पापा सलीम से मिलने के लिए पहुंचे.

सलीम खान अस्पताल में भर्ती

पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर शेयर की. मंगलवार, 17 फरवरी को, उन्होंने लीलावती हॉस्पिटल के बाहर का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके क्लिप पर कैप्शन था, "सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती." इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी अच्छी सेहत की दुआ कर रहे हैं. अभी अपडेट ये है कि सलीम खान को 48 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाना है. शायद इसके बाद ही उनकी सेहत को लेकर कोई अपडेट शेयर की जाए.

सलमान खान हॉस्पिटल के बाहर दिखे

सलमान खान भी अपने पिता सलीम खान से मिलने के बाद लीलावती हॉस्पिटल के बाहर दिखे. वह काफी परेशान दिख रहे थे, उनके साथ भारी सिक्योरिटी भी थी, उन्होंने काली टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी.  अभी सलमान खान के परिवार की तरफ से सलीम खान की सेहत को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं की गई है. उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने का सही कारण अभी पता नहीं चला है. 

2025 में मनाई शादी की 61वीं सालगिरह

इस बीच नवंबर 2025 में, सलीम खान और सलमा खान ने शादी की 61वीं सालगिरह मनाई, जो अर्पिता खान और आयुष शर्मा की 11वीं शादी की सालगिरह के साथ भी मेल खाता था. सलीम ने 1964 में सलमा से शादी की, और उनके चार बच्चे हैं: तीन बेटे, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान, और एक बेटी, अलवीरा. 1981 में, सलीम ने एक्टर हेलेन से शादी की.
 

Featured Video Of The Day
Middle East War का India में Petrol Diesel Prices पर बड़ा असर? Crude Oil Crisis और Government Plan