इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे सालार के राइट्स, टीजर भी बना चुका है रिकॉर्ड

प्रभास की सालार को लेकर काफी कुछ चल रहा है. रिलीज डेट अटकी हुई है. लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर आई है. सालार को एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मोटी कीमत में खरीद लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सालार ओटीटी पर होगी रिलीज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रभास की फिल्म है सालार
  • प्रशांत नील ने की है डायरेक्ट
  • सालार के ओटीटी राइट्स मोटी कीमत में बिके
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर 'आदिपुरुष' का अंजाम जो भी हुआ हो प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार का फैंस को अब भी शिद्दत से इंतजार है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. तब से ही फिल्म का जबरदस्त बज है. अब फिल्म से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. जो यकीनन प्रभास के फैन्स के लिए खुशखबरी से कम साबित नहीं होगी. प्रभास की इस अपकमिंग फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं. रिलीज के बाद जो फैन्स थियेटर नहीं जा सकेंगे वो ओटीटी पर ये फिल्म देख सकेंगे.

बहुत समय से ये खबर सामने आ रही थी कि सालार के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया कि सालार के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 2 सौ करोड़ में खरीदे हैं. हालांकि कीमत की तो अब भी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सालार के राइट्स नेटफ्लिक्स द्वारा खरीदे जाने की पुष्टि हो गई है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयन ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. उनके ट्वीट के मुताबिक पैन इंडिया स्टारर प्रभास की सालार को रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. नेटफ्लिक्स ने ये राइट्स रिकॉर्ड कीमतों पर खरीदे हैं.

पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म सालार की टीजर भी खास रिकॉर्ड बना चुका है. सालार का टीजर रिलीज होने के बाद महज 24  घंटे में ही 82 मिलियन व्यूज हासिल करने में कामयाब रहा था. जिसे अपनेआप में एक रिकॉर्ड माना गया. इस शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है. पहले ये फिल्म सितंबर माह के अंत में रिलीज होने वाली थी. लेकिन शाहरूख खान की मूवी जवान से क्लेश और कुछ वीएफएक्स बदलने की वजह से फिल्म की रिलीज को नवंबर तक टाल दिया गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: What steps are political parties taking on child marriage?