सैयामी खेर ने खोला 'हैवान' के सेट का कच्चा चिट्ठा, अक्षय-सैफ को लेकर कह दी बड़ी बात

इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे. हाल ही में सैयामी ने इन दोनों स्टार्स और डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए सैयामी ने कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव मस्ती भरा रहा.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर, जिन्हें हमने 'घूमर' और 'मिर्ज्या' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग करते देखा है, एक बार फिर चर्चा में हैं. सैयामी ने अपनी अगली फिल्म 'हैवान' की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे. हाल ही में सैयामी ने इन दोनों स्टार्स और डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है. 

डायरेक्टर प्रियदर्शन से सीखी 'क्लैरिटी'

सैयामी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि, “प्रियदर्शन की 'हैवान' ने मुझे कई नए अनुभव दिए हैं. यह प्रियदर्शन सर, अक्षय सर और सैफ सर के साथ मेरी पहली फिल्म है. इस शैली में भी यह मेरा पहला अनुभव है. इसलिए मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हूं.”

उन्होंने कहा, “प्रियदर्शन सर के साथ काम करना स्पष्टता का एक बेहतरीन अनुभव था. 99 फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रियदर्शन का अनुभव सेट पर एक अलग ही शांति और सटीकता लाता है. किसी ऐसे व्यक्ति को देखना अद्भुत है जो ये जानते हैं कि हर दिन उसे कैसे काम करना है.

सैफ अली खान हंसी-मजाक और गंभीर एक्टिंग का मेल

फिल्म में सैफ अली खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि वे कॉमेडी और गंभीरता दोनों को ही सहजता से पर्दे पर पेश करते हैं. वे हर टेक के बीच लगातार हंसते रहते हैं. उनकी कहानियां भी सबको हंसाती रहती हैं और जैसे ही सीन शूट होना शुरू हो जाता है, वे गंभीर हो जाते हैं और वे पूरी तरह अपने किरदार में डूब जाते.

अक्षय कुमार हैं सेट के असली 'खिलाड़ी'

अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए सैयामी ने कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव मस्ती भरा रहा. उनका डिसिप्लिन, समय की पाबंदी और काम के प्रति समर्पण बेमिसाल है. मैंने कभी किसी को सेट पर इतनी ऊर्जा, मस्ती और पूर्ण समर्पण के साथ काम करते नहीं देखा. खिलाड़ी तभी बनता है जब कोई इस तरह की मेहनत करता है. उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

क्या है फिल्म 'हैवान'?

अभिनेत्री सैयामी, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' 2016 की मलयालम फिल्म 'ओपम' का रीमेक है, जो अगले साल फ्लोर पर आ सकती है.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Budget Session 2026: तो इसलिए लोकसभा में नहीं बोले पीएम मोदी? | Rahul Gandhi | Lok Sabha Debate