आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर, आंसू पोछते आए नजर

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आखिरी बार आशा भोसले ने पब्लिक अपीयरेंस दिया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली:

अपने समय की सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक, आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. सिंगर को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने अस्पताल के बाहर इस बात की घोषणा की. उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानी आज 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा, जिससे पहले सेलेब्स और उनके चाहने वालों को दिग्गज गायिका के दर्शन करने का आखिरी मौका दिया जाएगा. इसी बीच सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ अंतिम संस्कार में पहुंचे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे. जहां उन्होंने दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि दी. वीडियो में दिग्गज क्रिकेटर को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है. वहीं फैंस भी वीडियो को देखने के बाद इमोशनल हो गए हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Last Rites Live Updates: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में दी थी आखिरी पब्लिक अपीयरेंस

5 मार्च 2026 को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सान्या चंडोक की शादी में आखिरी बार आशा भोसले ने पब्लिक अपीयरेंस दिया था. वह वाइट साड़ी में कपल को आशीर्वाद देने पहुंची थीं. वहीं पैपराजी के सामने दिग्गज सिंगर ने हाथ जोड़े थे. 

Advertisement

आशा भोसले के बारे में 

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले को अपने पूरे करियर के दौरान अपने कई उल्लेखनीय गानों के लिए अनगिनत पुरस्कार मिले. गायिका को वर्ष 2000 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया. वहीं अब तक उन्होंने 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. जबकि बहन और सिंगर लता मंगेशकर के साथ वह 92 से 93 गाने गा चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें-  आशा भोसले की नातिन बॉलीवुड की सुपरस्टार, 16 की उम्र में मिला सलमान खान संग फिल्म का ऑफर, पापा हैं खूंखार विलेन

Featured Video Of The Day
Bengal Election Result: पहली बार BJP को बहुमत, रुझानों ने लगा दी Mamata Banerjee की विदाई पर मुहर
Topics mentioned in this article