रूसी फिगर स्केटर पर चढ़ा धुरंधर का खुमार, विंटर ओलंपिक्स 2026 में धुरंधर के टाइटल ट्रैक पर किया परफॉर्म, वीडियो वायरल

हाल ही में आयोजित विंटर ओलंपिक्स 2026 के फिगर स्केटिंग इवेंट में धुरंधर का टाइटल ट्रैक बजाया गया.  विंटर ओलंपिक्स 2026 मिलान और इटली के कॉर्टिना डी'एम्पेजो में हो रहे हैं. अनास्तासिया गुबानोवा ने धुरंधर के ट्रैक पर परफॉर्म किया और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रूसी फिगर स्केटर पर चढ़ा धुरंधर का खुमार
नई दिल्ली:

हाल ही में आयोजित विंटर ओलंपिक्स 2026 के फिगर स्केटिंग इवेंट में धुरंधर का टाइटल ट्रैक बजाया गया.  विंटर ओलंपिक्स 2026 मिलान और इटली के कॉर्टिना डी'एम्पेजो में हो रहे हैं. अनास्तासिया गुबानोवा ने धुरंधर के ट्रैक पर परफॉर्म किया और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई धुरंधर भारत और विदेश दोनों जगहों के बॉक्स ऑफिस पर आज भी धमाल मचा रही है.  गेम्स मिलान और इटली के कॉर्टिना डी'एम्पेज़ो में हो रहे हैं. जिस एथलीट ने सबका ध्यान खींचा और अब X (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड कर रही है, वह रशियन-जॉर्जियाई फिगर स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा हैं.

यह भी पढ़ें : रेखा की बहन हैं जानी-मानी डॉक्टर, कर चुकी हैं ये बड़ा काम, मिले हैं कई अवार्ड, खूबसूरती में हेमा- जया को देती हैं टक्कर

रशियन फिगर स्केटर ने धुरंधर टाइटल ट्रैक पर किया परफॉर्म 
अनास्तासिया गुबानोवा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जब उन्होंने धुरंधर के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म किया. उन्होंने अशोका के गाने 'सन सनाना सना' से अपनी परफॉर्मेंस शुरू की और बाद में आदित्य धर की फिल्म के गाने पर भी परफॉर्म किया. उन्हें हिंदी गानों की धुनों पर आसानी से और कॉन्फिडेंस के साथ स्केटिंग करते हुए देखा जा सकता था.

अपनी शानदार स्किल्स दिखाने से पहले उन्होंने गाने की इलेक्ट्रिक बीट्स पर एक पंजाबी फोक स्टेप भी किया.  धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. हालांकि धुरंधर का खुमार अब भी फैंस पर बना हुआ है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें :  वही चेहरा, वही आंखें और वही अंदाज, हीमैन के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान, बोले- धर्मेंद्र के स्टारडम को आगे ले जाएगा

रशियन फिगर स्केटर बिंदी लगाए दिखीं
इतना ही नहीं अनास्तासिया गुबानोवा को ब्राइट रेड हेयर और गोल्डन फॉर्म-फिटिंग कॉस्ट्यूम के साथ लाल बिंदी लगाए भी देखा गया.  धुरंधर के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सितंबर 2025 में 23 साल की एथलीट ने बीजिंग चीन में इसी मैशअप में परफॉर्म करते समय लाल बिंदी के साथ वही आउटफिट पहना था.

Advertisement

बता दें कि अनास्तासिया गुबानोवा 2023 की यूरोपियन चैंपियन दो बार की यूरोपियन सिल्वर मेडलिस्ट, चार बार की ISU चैलेंजर सीरीज गोल्ड मेडलिस्ट और दो बार की ISU ग्रैंड प्रिक्स ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 5 शर्तों पर अड़ा ईरान, कैसे निकलेगा जंग का समाधान? | Donald Trump | Mic On Hai