टॉक्सिक एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का स्विमसूट वीडियो वायरल, एक्ट्रेस ने बताया पूरा सच

टॉक्सिक फिल्म की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का स्विमसूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसका एक्ट्रेस ने अब सच बताया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रुक्मणि वसंत का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक पिछले काफी समय से चर्चा में है, जिसकी पहले बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली थी. लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते अब फिल्म जून में रिलीज होने को तैयार है. इसी बीच यश की टॉक्सिक की एक्ट्रेस रुक्मणि वसंत ने हाल ही में अपनी वायरल हो रहीं स्विमसूट की तस्वीरों पर रिएक्शन दिया, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वहीं उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह तस्वीरें झूठी हैं और वह कड़ा लीगल एक्शन लेंगी. 

क्या है मामला

इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्विमिंग पूल में हरे रंग का स्विमसूट पहनकर चलती हुई नजर आ रही हैं. यह फोटोशूट जैसा लग रहा है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिस पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिया और इस वीडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए. 

ये भी पढ़ें- आराध्या बच्चन Cannes में मम्मी ऐश्वर्या राय पर भारी, हाइट और लुक दोनों में अमिताभ बच्चन की पोती ने चुराईं लाइमलाइट

रुक्मणि वसंत ने जारी किया बयान

इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन वायरल तस्वीरों और वीडियो पर रुक्मणि वसंत ने रिएक्शन दिया और लिखा, "मेरी टीम और मुझे कुछ ऐसी AI-जनरेटेड तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होती हुई मिली हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीरें मेरी हैं. मैं यह साफ करना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह से नकली और मनगढ़ंत हैं. इस तरह की छेड़छाड़ की गई सामग्री को बनाना और फैलाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत है और निजता का गंभीर उल्लंघन है. हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कानूनी और साइबर क्राइम संबंधी कार्रवाई शुरू कर रहे हैं. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे इस तरह की सामग्री को शेयर करने या उससे जुड़ने से बचें."

Advertisement

रुक्मणि वसंत के बारे में 

रुक्मणि वसंत ने कन्नड़ सिनेमा में काम किया है. उन्होंने 2019 में बीरबल ट्रायलॉजी केस 1 फाइंडिंग वज्रमुनि से डेब्यू किया था. इसके बाद वह कांतारा जैसी फिल्मों में नजर आई. वहीं अपकमिंग फिल्मों में ड्रैगन का नाम शामिल है, जिसे फिल्ममेकर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है. 

ये भी पढ़ें- 27 करोड़ का घाटा, फिर भी वरुण धवन ने एक बार नहीं पूछा, प्रोड्यूसर का छलका दर्द

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट में क्या सामने आया?
Topics mentioned in this article
Rukmini Vasanth
AI Deepfake
Bikini Photoshoot
Viral Video
Fake Images