रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, अब डायरेक्टर ने अपने करीबी और दोस्तों से कहा- मेरे घर मत आना

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. इसके बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है. अब रोहित ने जानने वालों से ये अपील की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना से बढ़ी चिंता
Social Media
नई दिल्ली:

Rohit Shetty News: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद, उन्होंने अगले दो दिनों के लिए अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी ने अपने करीबी दोस्तों से भी अपील की है कि कम से कम अगले 48 घंटों तक उनसे मिलने के लिए ना आएं. सोर्स का हवाला देते हुए इंडिया टुडे ने लिखा, "रोहित फिलहाल मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान रिकॉर्ड करवा रहे हैं. वह जांच में पूरी तरह शामिल हैं. घटना के बाद से उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों से घर ना आने को कहा है. वह अपने सभी परेशान दोस्तों और जानने वालों से सिर्फ कॉल और मैसेज के जरिए बात कर रहे हैं."

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार (1 फरवरी) तड़के हमलावरों ने बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की. फायरिंग के तुरंत बाद, जुहू इलाके में शेट्टी टावर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के कुछ घंटों बाद एक धमकी भरा पोस्ट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर का हाथ है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि घटना के समय शेट्टी अपने घर पर मौजूद थे या नहीं. स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Border का 9 मिनट लंबा वो गाना, गाते-गाते अनु मलिक के गले से निकल गया था खून

Featured Video Of The Day
शामली धर्मांतरण केस में नया ट्विस्ट, आयुष मलिक की 'घर वापसी'? क्या है पूरा मामला?
Topics mentioned in this article
Rohit Shetty
Rohit Shetty House Firing
Rohit Shetty News
Rohit Shetty Firing