रोहित रॉय ने 18वें बर्थडे पर शेयर की भतीजे की फोटो, रोनित रॉय के बेटे की हीरो जैसा लुक देख कहेंगे- अगला सुपरस्टार

अभिनेता रोहित रॉय के भतीजे का जन्मदिन शनिवार को है. इस खास पल पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने अपने बेटे के प्रति प्यार और स्नेह को बयां किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोहित रॉय ने 18वें बर्थडे पर शेयर की भतीजे की अनदेखी तस्वीर
नई दिल्ली:

अभिनेता रोहित रॉय के भतीजे  का जन्मदिन शनिवार को है. इस खास पल पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने अपने बेटे के प्रति प्यार और स्नेह को बयां किया. उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भतीजे के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे एकमात्र बॉस रॉय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. तुम सबसे अच्छे दिखते हो. तुम्हारे सारे सपने पूरे हों और तुम्हें तुम्हारी उम्मीदों से भी ज्यादा मिले. यकीन नहीं होता कि तुम 18 साल के हो गए. मेरे लिए तुम हमेशा छोटू रहोगे. ढेर सारा प्यार, अगु!" अभिनेता की पोस्ट सभी के दिल को छू गई है. फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त तरह-तरह की प्रतिक्रिया और कमेंट कर रहे हैं. अभिनेता संजय कपूर ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे."

रोहित टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं. उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में बड़ी जगह बनाई है. उन्होंने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रिएलिटी शो में अपनी बेबाकी और साहस से नया अंदाज दिखाया. रोहित के जीवन में बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्हें एक टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में ऋषभ मल्होत्रा का किरदार निभाने का मौका मिला. इस किरदार को उन्होंने इतनी शिद्दत और गहराई से निभाया कि यह भारतीय टेलीविजन पर एक आइकन बन गया. यह सीरियल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. आज रोहित न केवल एक अभिनेता हैं, बल्कि एक प्रेरणा हैं, जिन्होंने मेहनत और प्रतिभा से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई.

Advertisement

धारावाहिक 'स्वाभिमान' की कहानी एक खूबसूरत महिला स्वेतलाना (किटू गिडवानी) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक में रोहित के अलावा अभिमन्यु सिंह, अंजू महेंद्रू, दीपक पाराशर, निशि मल्होत्रा, कुनिका, चन्ना रूपारेल, विनोद पांडे, प्रभा सिन्हा और शीतल ठक्कर जैसे स्टार्स शामिल थे. टेलीविजन पर सफलता के बाद रोहित ने बॉलीवुड में कदम रखा और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में अपने दमदार किरदार से सभी को प्रभावित किया.

Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Agasthya Bose Roy
Agasthya Bose Roy Father
Agasthya Bose Roy Height
Agasthya Bose Roy Instagram
Agasthya Bose Roy Insta