ऋषि कपूर का वो 47 साल पुराना सुपरहिट गाना, जिसे सुन करिश्मा कपूर हो जाती हैं इमोशनल, कहा- वह आज भी यादगार है

ऋषि कपूर को याद करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि 1979 में रिलीज हुआ लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का गाना ‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
करिश्मा कपूर ने ऋषि कपूर के 47 साल पुराने गाने को किया याद
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने चाचा और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के मशहूर गीत ‘डफली वाले' को याद करते हुए बचपन की यादें ताजा कीं. उन्होंने बताया कि बचपन में वह इस गाने को देखने के लिए कई बार थिएटर गई थीं. डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका निभा रहीं करिश्मा कपूर ने इस गाने की विरासत को याद करते हुए कहा, ''ये गाना मैंने बचपन में मेट्रो सिनेमा में जाकर बहुत बार देखा है. जब भी मैं यह गाना देखती हूं तो भावुक हो जाती हूं, क्योंकि मुझे चिंटू अंकल की याद आती है. इस गाने में उन्होंने जिस तरह डफली बजाई है, वह आज भी यादगार है.''

जावेद जाफरी ने खुद को बताया ऋषि कपूर का फैन

शो में उनके साथ जज की भूमिका निभा रहे अभिनेता और डांसर जावेद जाफरी ने कहा, ''मैं ऋषि साहब का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं. बहुत कम कलाकार ऐसे होते हैं जो स्क्रीन पर किसी वाद्य यंत्र को इतने विश्वास के साथ बजाते हुए दिखते हैं. ‘डफली वाले' गाने में ऋषि साहब जिस तरह डफली बजाते हैं, उसे देखकर लगता है कि वह सचमुच इसे बजाना जानते हैं.''

ये भी पढे़ं- पेद्दी रिलीज के पहले दिन ही विवाद! जाह्नवी कपूर के सेक्सुअलाइज्ड रोल पर फैंस गुस्सा, इस एक्ट्रेस ने भी मानी बात

Advertisement

डफली वाले गाना है एवरग्रीन

यह चर्चा तब हुई, जब प्रतियोगी गीतांजलि ने 1979 की सुपरहिट फिल्म 'सरगम' के मशहूर गीत 'डफली वाले' पर परफॉर्मेंस दी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस गाने में ऋषि कपूर और जया प्रदा नजर आए थे. गीत को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. यह गाना लोगों को खूब पसंद आया था और आज भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं. 

ऋषि कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्ता

ऋषि कपूर अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे. फिल्म बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. वहीं करिश्मा कपूर की बात करें तो वह ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बड़ी बेटी हैं और दोनों का चाचा भतीजी का रिश्ता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 1: वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है ने पेड्डी और बंदर को छोड़ा पीछे, पहले दिन वसूली इतनी कमाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
UP में Encounter सिर्फ वोट बैंक के लिए?'; लाइव डिबेट में भिड़े Congress और BJP के प्रवक्ता | CM Yogi
Topics mentioned in this article