धुरंधर 2 कलेक्शन पर भूत फेम डायरेक्टर की भविष्यवाणी, बोले- 1500-2000 करोड़ कमाए तो साउथ फिल्मों का हो जाएगा बुरा हाल

धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. लेकिन इस मशहूर डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर ऐसा दावा कर दिया है कि साउथ से लेकर नॉर्थ तक में हंगामा हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 को लेकर मशहूर डायरेक्टर की भविष्यवाणी
नई दिल्ली:

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' की लोग दुनियाभर में तारीफ कर ही रहे हैं, इसके अलावा बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स और डायरेक्टर प्रोड्यूसर को भी इस फिल्म ने अपना फैन बना दिया है. इसी बीच हाल ही में फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा भी ‘धुरंधर' के दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2 द रिवेंज' को जमकर सपोर्ट करते नजर आए हैं. सपोर्ट के साथ-साथ फिल्म मेकर ने तो ये तक कह दिया कि अगर ‘धुरंधर 2' 1500 करोड़ से ज्यादा कमा लेती है तो इसका असर साउथ की फिल्मों पर पड़ेगा. जानें राम गोपाल ने फिल्म की तारीफ में क्या-क्या कहा?

यह भी पढ़ें: UK 07 Rider का सुसाइड वीडियो था पब्लिसिटी स्टंट! वीडियो शेयर कर भाई बोला- लोग हमें जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं

‘लोग तब तक हवा में उड़ते रहेंगे, अब रियल दिखाना होगा'

वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा ‘अगर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती है, तो यह भारतीय सिनेमा में बड़ा बदलाव ला सकती है. मुझे लगता है ‘धुरंधर 2' इसके पहले पार्ट से ज्यादा बिजनेस करेगी, मेकर्स ‘धुरंधर 2' का प्रमोशन साउथ में भी जबरदस्त तरीके से कर रहे हैं.'

आगे डायरेक्टर ने कहा, ‘इस फिल्म की कमाई से साउथ फिल्मों पर असर पड़ सकता है. अगर ‘धुरंधर 2' 1500 से 2000 करोड़ रुपये तक कमाती है, तो साउथ फिल्मों की पॉपुलैरिटी को खतरा हो सकता है क्योंकि साउथ इंडियन फिल्में अभी भी पुराने तरीके से बन रही हैं. आप हमेशा लोगों को लात मारकर और फाइट कर के हवा में नहीं उड़ा सकते. आपको कुछ रियल दिखाना होगा. जबकि साउथ इंडियन फिल्में अभी भी पुराने तरीके से बन रही हैं.'

‘धुरंधर 2' के डर से इस साउथ इंडियन फिल्म की बदली डेट?

'धुरंधर 2' ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त बज है. पहले इस फिल्म के साथ यश की ‘टॉक्सिक' का क्लैश हो रहा था, लेकिन अब ‘केजीएफ' स्टार की फिल्म रिलीज डेट बदल दी गई है. कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने ये अनाउंस किया कि 'टॉक्सिक' अब 4 जून 2026 को रिलीज होगी.

Featured Video Of The Day
Petrol Diesel को लेकर केंद्रिय मंत्री Piyush Goyal ने क्या कहा? | BREAKING NEWS