रेखा की बहन हैं जानी-मानी डॉक्टर, कर चुकी हैं ये बड़ा काम, मिले हैं कई अवार्ड, खूबसूरती में हेमा- जया को देती हैं टक्कर

जेमिनी ने तीन शादियां की थीं. रेखा की 6 बहनें और 1 भाई हैं, लेकिन ये सभी लाइमलाइट से दूर रहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रेखा की बहन हैं जानी-मानी डॉक्टर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हिंदी फिल्म जगत की इस दिग्गज अदाकारा ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक बड़ी पहचान हासिल की है. हर तरह के रोल्स में फिट बैठने वाली रेखा आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ भले ही बेहद सफल रही हो लेकर पर्सनल लाइफ विवादों से घिरी रही. रेखा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज जेमिनी गणेशन की बेटी हैं. जेमिनी ने तीन शादियां की थीं. रेखा की 6 बहनें और 1 भाई हैं, लेकिन ये सभी लाइमलाइट से दूर रहते हैं.

जेमिनी गणेशन अपने समय में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक दिग्गज थे. जेमिनी गणेशन की पर्सनल लाइफ अक्सर कई 'विवादों' में घिरी रही. उनका पर्सनल रिलेशनशिप अक्सर सुर्खियों में रहता था. जेमिनी गणेशन ने तीन शादियां की थीं, पहली पत्नी से उनकी 4 बेटियां थीं, दूसरी शादी से रेखा और राधा हुईं, और आखिर में, तीसरी पत्नी सावित्री से एक बेटी और एक बेटा हुआ. आज हम बात करेंगे जेमिनी की पहली पत्नी से हुई बेटी कमला सेल्वराज की. कमला रेखा की सौतेली बहन हैं.

डॉक्टर हैं कमला

कमला सेल्वराज पेशे से एक डॉक्टर हैं. वह जेमिनी गणेशन और टी.आर. अलामेलु की बेटी हैं. कमला चेन्नई में एक जानी-मानी ऑब्सटेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट हैं. कमला, अपने पिता के नाम से अस्पताल चलाती हैं. उनके अस्पताल का नाम जीजी अस्पताल है.

Advertisement

मिल चुके कई अवार्ड

कमला सेल्वराज ने अगस्त 1990 में दक्षिण भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म कराया. साल 2002 में उन्हें "प्रीमैच्योर ओवेरियन फेलियर और उसके मैनेजमेंट" पर अपनी थीसिस के लिए पीएचडी दी गई. इसके अलावा "बेस्ट लेडी डॉक्टर अवार्ड-1993" और "राजीव गांधी मेमोरियल नेशनल इंटीग्रेशन अवार्ड-1995" से कमला को सम्मानित किया जा चुका है. उनके अस्पताल द्वारा की गई असिस्टेड रिप्रोडक्शन थेरेपी से अब तक 800 से ज्यादा बच्चे पैदा किए जा चुके हैं.

Featured Video Of The Day
भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर PM मोदी क्या-क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Rekha S Sister Kamala Selvaraj
Rekha
Kamala Selvaraj Bio
Kamala Selvaraj Profile
Kamala Selvaraj Rekha Relationship