अमिताभ बच्चन के साथ एक शाम बिताने के लिए रेखा ने छोड़ दी थी इस बड़े एक्टर की फिल्म, साइनिंग अमाउंट पड़ा लौटाना

अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं. जहां रेखा ने खुलकर अपना प्यार स्वीकार किया है वहीं अमिताभ बच्चन ने कभी भी कुछ नहीं कहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमिताभ बच्चन के साथ शाम बिताने के लिए रेखा ने छोड़ दी थी रंजीत की फिल्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा अमिताभ बच्चन के प्यार में दीवानी थीं. उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए अपना प्यार कभी छुपाया नहीं है. वो हमेशा इस बारे में बात करती थीं मगर अमिताभ बच्चन ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया है. अमिताभ बच्चन और रेखा का प्यार फिल्म के सेट से ही शुरू हुआ था. दोनों एक-दूसरे में ही खोए रहते हैं. एक बार तो अमिताभ बच्चन के साथ शाम को समय बिताने के लिए रेखा ने फिल्म तक छोड़ दी थी. इस बारे में विलेन रंजीत ने खुलासा किया था. रंजीत बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन हैं उन्होंने कई फिल्में भी बनाई हैं. उन्होंने अपनी एक फिल्म में रेखा को भी साइन किया था.

रंजीत की फिल्म करने वाली थीं रेखा
रंजीत ने एक बार खुलासा किया था कि वो विलेन के रोल करते हुए बोर हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला लिया था. रंजीत ने एक इंटरव्यू में कहा था- जब मैंने एक्टिंग छोड़ दी थी तो, मैंने एक स्क्रिप्ट लिखी और धर्मेंद्र, रेखा और जया प्रदा के साथ एक फिल्म डायरेक्ट करने का फैसला किया.  रेखा, जो उनकी पुरानी दोस्त और सावन भादों की सह-कलाकार थीं. रेखा और मैं तब से अच्छे दोस्त हैं जब मैंने सावन भादों में उनके साथ अपने जीवन का पहला शॉट दिया था.

छोड़ दी थी फिल्म
रंजीत ने आगे बताया कि लेकिन जब रेखा ने एक पर्सनल रिक्वेस्ट की तो चीजें बदल गईं. कारनामा का पूरा पहला शेड्यूल शाम की शिफ्ट का था. एक दिन रेखा ने फोन करके रिक्वेस्ट कि क्या मैं शेड्यूल को सुबह की शिफ्ट में बदल सकता हूं क्योंकि वह शाम को अमिताभ बच्चन के साथ बिताना चाहती थी. रंजीत ने आगे कहा- मैंने मना कर दिया. इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी और साइनिंग अमाउंट लौटा दिया. उसके बाद रंजीत की फिल्म में रेखा नजर नहीं आईं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma पर युध्द शुरू! | Sucherita Kukreti