48 साल पहले आई थी अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जिसमें रेखा ने तोड़ा उनकी बाहों में दम, थिएटर में आया आंसुओं का सैलाब, फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर

अमिताभ बच्चन और रेखा की सुपरहिट फिल्म मुकद्दर का सिकंदर आज भी लोगों को जहन में जिंदा है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
48 साल पहले जब रेखा ने तोड़ा था अमिताभ बच्चन की बाहों में दम
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में जब भी पर्दे की सुपरहिट जोड़ियों की बात की जाएगी तब रेखा (Rekha) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जिक्र जरूर किया जाएगा. ये वो जोड़ी है जिसने पर्दे पर भले ही कुछ ही साल साथ में काम किया, लेकिन कम सालों में भी ये लोगों के दिल में घर कर गए. लोग आज भी दोनों को पर्दे पर साथ देखने के लिए तरसते हैं, पर अब इनका साथ आ पाना मुमकिन नहीं है. खैर, अमिताभ और रेखा ने करीब 10 फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन इन 10 फिल्मों में से एक फिल्म ऐसी है, जिसने थिएटर्स पर पैसों की बरसात कर दी थी. इतना ही नहीं ये फिल्म देखने के बाद लोग अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए थे और खूब रोए थे. जिसके बाद फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ये फिल्म थी 1978 में रिलीज हुई ‘मुकद्दर का सिकंदर'.

जब रेखा ने तोड़ा था अमिताभ की बाहों में दम

48 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने थिएटर्स में बवाल मचा दिया था. अमिताभ बच्चन और रेखा की कैमिस्ट्री में लोग इतने खो गए थे कि जब एक सीन आया जिसमें रेखा ने अमिताभ की बाहों में अपना दम तोड़ा, तब इस सीन को देख लोग फूट-फूटकर रोए. फिल्म में रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच ऐसे लव मेकिंग सीन्स थे कि लोग पूरी तरह फिल्म में खो गए थे. कहा तो ये तक जाता है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जब जया बच्चन ने रेखा और अमिताभ बच्चन की कैमिस्ट्री को देखा तो उनकी भी आंखों में आंसू आ गए थे. इस बात का खुलासा खुद रेखा ने स्टारडस्ट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में किया था.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस साधना की कजिन हैं राज कपूर की ये बहू, 7 फिल्मों के बाद छोड़ा बॉलीवुड, राजेश खन्ना, जितेंद्र, मनोज कुमार के साथ किया काम 

विनोद खन्ना पर भारी पड़े थे अमिताभ

'मुकद्दर का सिकंदर' 1978 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल की जाती है. इस फिल्म को प्रकाशष मेहरा ने डायरेक्ट किया था जबकि इसमें अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा, विनोद खन्ना, राखी और अमजद खान भी थे. लेकिन फिल्म की पूरी लाइमलाइट अमिताभ और रेखा ने लूट ली थी. इस फिल्म में रेखा ने जोहरा का किरदार निभाया था, और अमिताभ रेखा पर फिल्माया गया गाना 'सलाम-ए-इश्क मेरी जान'सुपरहिट रहा था.

ये भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी की 3 रेयर तस्वीरें, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान साथ दी हिट फिल्म, एक घटना से बदला करियर

Advertisement
Featured Video Of The Day
M3M Foundation: HPV जागरूकता को सरल, स्थानीय और रोचक बनाते हुए Awareness फैलाने की पहल
Topics mentioned in this article