रेखा की को-स्टार के साथ 1997 में फिल्म शूटिंग के दौरान रेप की कोशिश, 13 साल बाद मिला न्याय, अब अमेरिका में चला रही डांस एकेडमी

1997 में ओड़िया फिल्म ‘स्त्री’ की शूटिंग के दौरान अर्चना जोगलेकर पर रेप की कोशिश हुई. 13 साल बाद 2010 में आरोपी को 18 महीने की सजा मिली. अब न्यू जर्सी, अमेरिका में डांस एकेडमी चलाती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेखा की को स्टार के साथ शूटिंग के समय हुआ हादसा
नई दिल्ली:

भूरी आंखें, सादगी भरा चेहरा और एक अलग ही स्क्रीन प्रेजेंस. 1980 के दशक में एक एक्ट्रेस आई और इसने हिंदी से लेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा नहीं लेकिन अच्छा काम किया. इसने दूरदर्शन के युवाओं के शो चुनौती (1987) में भी काम किया और जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की थी. इसने बॉलीवुड में रेखा के साथ भी काम किया और फिल्म को पसंद किया गया. लेकिन फिर फिल्म की शूटिंग के दौरान इसके साथ गेस्ट हाउस में ऐसा हादसा हुआ कि इसकी पूरी जिंदगी ही बदल गई. इसने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और देश से बाहर चली गईं. आइए जानते हैं इस एक्टर के बारले में सारी बातें...

कौन है ये एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं अर्चना जोगलेकर की जिन्होंने 1985 में मराठी फिल्म खिचड़ी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. अपनी आंखों और एक्टिंग से वो पहचान बनाने में कामयाब रहीं. अर्चना जोगलेकर को 1987 में आई फिल्म 'संसार' में रजनी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में महिला किरदारों को काफी मजबूत तरीके से दिखाया गया था और अर्चना ने अपने रोल से अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने रेखा के साथ काम किया और शूटिंग के दौरान उनसे साड़ी पहनने का तरीका भी सीखा. 

करियर में कई फिल्में लेकिन कम पहचान

अर्चना ने मराठी फिल्म ‘खिचड़ी' के बाद ‘अर्धांगिनी' में लीड रोल निभाया. हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया, जिनमें बिल्लू बादशाह, आग से खेलेंगे, बात है प्यार की और आतंक ही आतंक शामिल हैं. हालांकि इतने काम के बाद भी उन्हें वो स्टारडम नहीं मिला, लेकिन उनकी एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है. वह मुख्य तौर पर सपोर्टिंग रोल में ही नजर आईं.

Advertisement

अर्चना जोगले के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना

1997 में ओड़िया फिल्म 'स्त्री' की शूटिंग के दौरान भुवनेश्वर के पंथ निवास गेस्ट हाउस में अभिनेत्री अर्चना जोगलेकर के साथ रेप की कोशिश हुई. एक स्थानीय शख्स भुवनानंद पांडा ने उनके कमरे में घुसकर हमला किया. अर्चना ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की सुनवाई लंबी चली और 13 साल बाद 2010 में भुवनेश्वर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को 18 महीने की सजा सुनाई. इस घटना ने अर्चना को गहरा सदमा पहुंचाया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली.

अब कहां है अर्चना जोगलेकर

अब अर्चना जोगलेकर अमेरिका (न्यू जर्सी) में रहती हैं. वे अपनी डांस अकादमी अर्चना आर्ट्स चलाती हैं, जहां कथक सिखाती हैं. वे इंटरनेशनल फेस्टिवल में परफॉर्म करती हैं, छात्रों को ट्रेनिंग देती हैं और 'रिदम ऑफ लाइफ' जैसी प्रोडक्शन भी करती रहती हैं. शादी के बाद वे अमेरिका शिफ्ट हो गईं और अब मुख्य रूप से डांस एजुकेशन और कल्चरल प्रोमोशन में लगी हुई हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vijay CM Oath: 'थलापति' की नई टीम तैयार! विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ | Tamil Nadu CM News