रेखा के 1,000,000,000 रुपए के बंगले के क्यों बंद हैं दरवाजे? झांकने की भी नहीं किसी को इजाजत, देखें तस्वीरें

वैसे देखा जाए तो रेखा की लाइफ बहुत ही ज्यादा रहस्यमयी है. मुंबई में उनका एक ऐसा बंगला भी है, जो उनकी जिंदगी के कई राज खोलता है. चलिए जानते हैं रेखा के तकरीबन 100 करोड़ रुपये वाले इस आलीशान बंगले के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rekha House Pics: क्यों बंद हैं रेखा के बंगले के दरवाजे?

Rekha House Pics: हिंदी सिनेमा की सदाबहार ब्यूटी रेखा आज भी जब किसी बी-टाउन पार्टी में शिरकत करती हैं, तो बड़ी-बड़ी हीरोइन लुक में उनके आगे फीकी पड़ जाती हैं. रेखा फिलहाल फिल्मों में नहीं दिख रही हैं, लेकिन अपने फैशन और स्टाइल से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. रेखा प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ से चर्चा में रही हैं और अब वह ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ से चर्चा में हैं. वैसे देखा जाए तो रेखा की लाइफ बहुत ही ज्यादा रहस्यमयी है. मुंबई में उनका एक ऐसा बंगला भी है, जो उनकी जिंदगी के कई राज खोलता है. चलिए जानते हैं रेखा के तकरीबन 100 करोड़ रुपये वाले इस आलीशान बंगले के बारे में.

रेखा का मुंबई में आलीशान बंगला

मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में बने रेखा का यह बंगला बहुत ही आलीशान है. इसकी ऊंची-ऊंची दीवारे हैं और यह चारों ओर से बड़े-बड़े पेड़ों से ढका हुआ है. इसमें बड़े-बड़े गेट भी लगे हुए हैं. देखने में यह किसी फिल्म के सेट जैसा लगता है, लेकिन यह असल में रेखा का बंगला है.

रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 1,000,000,000 रुपये यानी 100 करोड़ रुपये है. लेकिन रेखा ने आज तक अपने इस बंगले के बारे में बात नहीं की है. खबरों की मानें तो इसका नजारा अंदर से फिल्म उमराव जान के सेट जैसा है.

इस बंगले के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. इस बंगले में उन्हीं की एंट्री संभव है, जिन्हें खुद रेखा बुलाना चाहती हैं. या कहें कि रेखा के खास लोग ही इस बंगले के अंदर जा सकते हैं.

Advertisement

अंदर से पूरा ट्रेडिशनल है बंगला

रेखा के बंगले के बारे में और बात करें तो दिग्गज एक्ट्रेस को हरियाली से बहुत प्यार है और इसलिए उनका यह बंगला चारों ओर से घने और बड़े पेड़ों से घिरा हुआ है. इसमें पाम ट्री के साथ-साथ कई रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे हैं और खूबसूरत मिनी गार्डन भी है. यह गार्डन किसी खूबसूरत पार्क से कम नहीं है.

एक्ट्रेस के घर के बाहर एक मास्टरपीस भी है, जिसमें शिव-पार्वती की एक-दूजे का हाथ थामे हुए तस्वीर है और इस पर ओम नमः शिवाय लिखा हुआ है. रेखा का घर अंदर से क्लासिकल और ट्रेडिशनल अंदाज से डेकोरेट किया हुआ है. इसमें लकड़ी के भारी फर्नीचर, पुरानी आर्ट और दिवारों पर खूबसूरत पेंटिंग भी लगी हुई है. यूं मानकर चलें कि रेखा के बंगले का कोना-कोना पारंपरिक चीजों से सजा हुआ है. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Weather Update | UAE पर दोहरी मार! ईरान के हमले और तूफान-बारिश का कहर | Iran Israel War